OTHERS

वीर सैनिक संजय चौबे को श्रद्धांजलि देने शमशान घाट पहुंचे दानापुर छावनी के सैनिक

न्यूज विजन | बक्सर
जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत जारीगावा निवासी मैनेजर चौबे के पुत्र संजय कुमार चौबे जो की भारतीय सेना में बतौर हवलदार असम के हाशीमारा में तैनात थे, जिनकी तबियत खराब चल रहा था लेकिन ड्यूटी पर तैनात थे वही तबियत ज्यादा बिगड़ी और इलाज के दौरान मौत हो गई।
संजय चौबे की मौत के बाद उनके शव को दानापुर मिलिट्री छावनी के सैनिकों द्वारा बक्सर उनके गांव लाया गया। जहा से चरित्रवन स्थित शमशान घाट पर अंतिम विदाई के रूप में शस्त्र के द्वारा सलामी तथा फायरिंग के द्वारा इज्जत दी गई। इस दौरान सैनिक संघ के पूर्व सैनिकों ने भी इस अंतिम विदाई में भाग लेते हुए विशेष भागीदारी दिखाई। संजय कुमार चौबे 2005 में भारतीय सेना में ज्वाइनिंग किए थे। 321 फिल्ड वर्कशॉप हाशीमारा में पोस्टेड थे। उनकी तबियत खराब हुई और कलकत्ता मिलिट्री अस्पताल में भर्ती थे। मां बाप का इकलौता बेटा होने के नाते घर का चिराग बुझ गया। इन्होंने अपने पीछे बेटी के रूप में सौम्या 10 वर्ष और बेटे के रूप में अंश 8 वर्ष और रौशन 6 वर्ष छोड़कर गए हैं। अपने पिता के विरह में तीनो बच्चों ने अपनी दर्द भरी दास्तां को सुनाया। बच्चों के छलकते हुए आंसुओ को देखकर मौजूद सभी के आंसू निकल आए। सैनिक संघ के जिलाध्यक्ष सूबेदार हरेंद्र तिवारी ने बताया की संजय कुमार चौबे के जाने से सेना को बहुत बड़ी छती हुई है। वही जिला उपाध्यक्ष सूबेदार विद्या सागर चौबे ने बताया की भारतीय सेना के साथ साथ उनके परिवार को बहुत बड़ा झटका लगा है। अगर भारतीय सेना का एक भी जवान शहीद होता है तो पूरी सेना प्रभावित होती है। परिवार को हर तरह से मदद करने की सैनिक संघ ने आश्वासन दिया। दानापुर के सैनिकों एवम पूर्व सैनिकों के द्वारा सारा वातावरण छावनी में तब्दील हो गया था। भारत माता की जय, वन्दे मातरम, संजय चौबे अमर रहे, भारतीय सेना जिंदाबाद एवं सैनिक संघ जिंदाबाद के नारों से सारा शमशान गूंजता रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button