OTHERS

वरीय उप समाहर्ता विकास जायसवाल, रश्मि सिन्हा, श्रेयांस तिवारी के अलावा दीपक कुमार व धनंजय त्रिपाठी का हुआ तबादला

अजय कुमार, सौरव आलोक, आलम मुख़्तार, कृष्णा कुमार और प्रतीक्षारत आदित्य कुमार को मिली बक्सर की जिम्मेवारी 

 न्यूज़ विज़न।  बक्सर 

सामान्य प्रशासन विभाग बिहार सरकार द्वारा राज्यपाल के आदेश पर राज्य के 158 वरीय उप समाहर्ता लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी और पंचायती राज पदाधिकारी का तबादला किया है वही पदस्थापन की प्रतीक्षा रत पदाधिकारियों को भी योगदान का आदेश सरकार के उप सचिव जगदीश कुमार द्वारा जारी किया गया है।

 

 

राज्य के 158 पदाधिकारियों के हुए तबादला में जिला के पांच पदाधिकारियों का भी तबादला हुआ है जिसमे वरीय उप संहर्ता विकास कुमार जायसवाल को पूर्णिया, रश्मि सिन्हा को पूर्वी चम्पारण, श्रेयांस तिवारी को कैमूर के अलावा अनुमंडल लोक शिकायत पदाधिकारी डुमराव धनञ्जय त्रिपाठी को जहानाबाद, एएसडीएम दीपक कुमार को अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी बेगूसराय बखरी भेजा गया है वही प्रतीक्षा में आदित्य कुमार को वरीय उपसंहर्ता  बक्सर की जिमेवारी मिली है।

 

इसके साथ ही कृष्णा कुमार को औरंगाबाद से,अजय कुमार को बांका से, सौरव आलोक रोहतास, अलमा मुख़्तार को शिवहर से बक्सर की जिम्मेवारी मिली है। वही ंसभी स्थानांतरित/ पदस्थापित पदाधिकारी बिना पारमागन अवधि का उपभोग किये नव पदस्थापित पद का प्रभार ग्रहण करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button