POLITICS

लोजपा रामबिलास द्वारा मिलन समारोह का हुआ आयोजन, आईटी सेल के हुआ विस्तार

बक्सर। मंगलवार को लोजपा रामविलास के जिला कार्यालय मे मिलन समारोह सह संगठन विस्तार कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता संगठन सह संयोजक अर्जुन तिवारी ने किया। जिसमे मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष सह अखिलेश कुमार सिंह उपस्थित रहे।
जिलाध्यक्ष ने संबोधित करते हुए कहा कि चिराग पासवान के निर्देश पर पार्टी संगठन विस्तार व मजबूती युद्ध स्तर पर चल रहा है। जो की बिहार के सभी जिलो मे बुथ स्तर तक पहुंच चुका है। उसी दिशा मे लोजपा रामविलास आईटीसेल के प्रदेश अध्यक्ष अमित कुमार रानु जी ने संगठन विस्तार करते हुए प्रवीण कुमार तिवारी को बक्सर लोजपा रामविलास आईटीसेल प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। इनके द्वारा जिले के सभी प्रखंडों में प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत कर दिया है। जिसमे मोहित तिवारी, नीतीश कुमार यादव, शिवम मिश्रा,सौरभ कुमार, रघु दुबे,अंकित कुमार पासवान, राजेश पासवान, अनिल पासवान, विनय मिश्रा, अनुप सिंह शामिल है जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने आईटीसेल जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार तिवारी को निर्देश दिया गया है की पंद्रह दिनो के अंदर जिला कमिटी व पंचायत कमिटी बनाकर अतिआवश्यक रूप से जमा कर दे।
इस मिलन समारोह सह संगठन विस्तार कार्यक्रम मे उपस्थित पार्टी के प्रदेश सचिव संजय कुमार पासवान, युवा लोजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक पांडेय उर्फ गोलु ,जिला विस्तार प्रमुख संजीव राय, जिला उपाध्यक्ष रुक्मणी देवी,युवा जिलाध्यक्ष ओम जी मिश्रा, संसदीय बोर्ड जिलाध्यक्ष ठाकुर भानुशंकर सिंह, मनोज कुमार सिंह, ओमप्रकाश पासवान, कन्हैया सिंह, जयकिशुन पासवान, दिवाकर दुबे,सुरेन्द्र राम, नंदलाल बारी,विक्की पासवान, बिकास भगत, अनिल कुमार सिंह, छोटेलाल पासवान, दिनु सिंह, मनोज पासवान, संग्राम पासवान, रबिशंकर प्रसाद आदि शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button