रास्ता विवाद को लेकर चित्रगुप्त नगर के सैकड़ों महिला पुरुषों ने किया बक्सर इटाढ़ी मुख्य मार्ग को जाम
सीओ ने पहुंच लोगो को समझा बुझाकर आवागमन सुचारु रूप से चालू करवा दिया गया




न्यूज़ विज़न। बक्सर
जिले के बक्सर इटाढ़ी मुख्य मार्ग स्थित नगर के वार्ड 12 पेट्रोल पंप के समीप आक्रोशित लोगो ने रास्ता बंद किये जाने के विरोध में चित्रगुप्त नगर के सैकड़ो महिला पुरुषों ने सुबह आठ बजे सड़क जाम कर दिया। जिससे स्कूल जानेवाले बच्चों और शिक्षकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।








इस सम्बन्ध में चित्रगुप्त नगर के स्थानीय अरुण श्रीवास्तव ने बताया की इस मोहल्ले मे सौ से भी अधिक मकान बना है जिसका आने जाने का मुख्य रास्ता यही था लेकिन अब कुछ लोगों द्वारा निजी रास्ता बताकर इसको बंद कर दिया गया। दीवाल जोड़ दिया गया जिससे इस मोहल्ले के मुश्किल ही मुश्किल हो गया है। जाम के दौरान इटाढ़ी रोड में डीएवी, फाउंडेशन, माउन्ट लिटेरा स्कूल की दर्जनों बसें बच्चो को लेकर फंसे रहे। वही कुछ परीक्षार्थियों की परीक्षा छूटने की नौबत आ गयी थी। जाम कर रहे लोगों ने बताया की प्रशासन और पुलिस को सूचना दिया गया है बावजूद दो घंटे बीत गये कोई नहीं पंहुचा। जाम के दौरान माधुरी देवी, नीलू देवी, मंजू देवी, उषा देवी, कुसुम देवी, प्रियंका देवी, शिला गुप्ता, शर्मिला देवी, सोनी देवी, सुमन, विनीता देवी व इंदू देवी सहित अन्य शामिल रही।



