OTHERS

कांशीराम की 91वीं जयंती जिला अनुसूचित जाति जनजाति कर्मचारी संघ द्वारा मनायी गयी 

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 

जिला अनुसूचित जाति जनजाति कर्मचारी संघ जिला इकाई द्वारा सोमवार को शहर के नया बाजार अकड़ौरा रामनरेश राम जी के आवास पर डीएस 4, बामसेफ एवं बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक सह बहुजन नायक मान्यवर कांशीराम साहब की 91वीं जयंती जिलाध्यक्ष महेंद्र राम की अध्यक्षता में बड़ी धूमधाम से मनाई गयी। जयंती समारोह में कांशीराम साहब का मुख्य नारा, “जिसकी जितनी संख्या भारी उसकी उतनी की हिस्सेदारी” “वोट हमारा राज तुम्हारा नहीं चलेगा नहीं चलेगा” “15% बनाम पचासी प्रतिशत वोट से लेंगे सीएम पीएम और आरक्षण से लेंगे एसपी डीएम” इत्यादि से संघ के सदयों ने अपनी आवाज को बुलंन्द किया गया।

 

 

जयंती समारोह में जिला के प्रबुद्ध समाज, वरिष्ठ नागरिकों, युवा वर्ग तथा माताओं एवं बहनों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अंतिम क्षण तक उपस्थित रहे। साथ ही जयंती समारोह में मुख्य वक्ता जनार्दन राम पूर्व अध्यक्ष सह संरक्षक मंडल के पदेन सदस्य एवं भूतपूर्व बीडीओ, रामबचन बौद्ध पूर्व अध्यक्ष व प्राचार्य, अरुण कुमार अजय संरक्षक मंडल के सदस्य सह पूर्व बीसीओ, रामबचन राम पूर्व अंचल अधिकारी, आनंद प्रकाश पूर्व सीओ, लालबाबू राम संरक्षक मंडल के सक्रिय सदस्य, रामनरेश राम संरक्षक मंडल के सक्रिय सदस्य, रमेश चंद्र नाम उपाध्यक्ष, रमाकांत राम संयुक्त सचिव, सुशील कुमार उपाध्यक्ष, विवेक निगम प्रचार सचिव, पूर्व अध्यक्ष हीरालाल राम, वीरेंद्र राम, गणपत मंडल, बबन राम और पिछड़ा समाज के श्रीनिवास राम, जनार्दन सिंह कुशवाहा, चंद्रदेव सिंह, इंद्रमणि सिंह, अखिलेश सिंह, बद्री पाल, दरोगा सिंह, अखिलेश्वर प्रसाद, समेत अन्य व्यक्तियों ने बारी-बारी से विस्तार रूप से मान्यवर कांशीराम साहब के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला एवं उनके जीवन संघर्ष पर विशेष चर्चा किये। साथ ही उनके बताए हुए रास्ते पर चलकर भारत देश के सत्ता पर काबिज होने का संकल्प लिया गया। “मान्यवर साहब तेरी नेक कमाई, तूने सोती कौम जगाई” इन्होंने भारत के शासन प्रशासन में हिस्सेदारी की भी बात कही थी। कार्यक्रम का संचालन अमित कुमार जिला सचिव अनुसूचित जाति जनजाति कर्मचारी संघ जिला ने किया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button