हरियाणा में कांग्रेस की सरकार पूर्ण बहुमत के साथ बनेगी : डॉ सत्येंद्र ओझा




न्यूज़ विज़न। बक्सर
हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी भारतीय जनता पार्टी को पटखनी देने को लेकर पूरी तैयारी से प्रचार प्रसार कर रही है। प्रदेश के घरौंडा विधानसभा क्षेत्र से बिहार के सह प्रभारी रह चुके वीरेंद्र सिंह राठौड़ कांग्रेस पार्टी से प्रत्याशी हैं। जिनके प्रचार में कांग्रेस पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों के निर्देशानुसार 20 सितंबर से बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश डेलिकेट डॉक्टर सत्येंद्र कुमार ओझा प्रचार में लगे हुए है और उन्होंने कहा की इस बार हरियाणा में कांग्रेस की सरकार भारी बहुमत से बनने जा रही है।











डॉ ओझा ने कहा की हरियाणा प्रदेश में कांग्रेस की सरकार पूर्ण बहुमत के साथ आ रही है। और वीरेंद्र सिंह राठौड़ भारी अंतर से चुनाव जीत रहे है, 5 अक्टूबर को चुनाव होना है। प्रदेश की जनता के साथ पिछले दस वर्षो में सिर्फ धोखा मिला है। वही प्रदेश के किसान काफी परेशान है।

