मोहर्रम को लेकर नगर थाना ने शहर में निकाला फ्लैग मार्च




न्यूज विजन| बक्सर
मुहर्रम पर्व पर शांति व्यस्था कायम रखने को लेकर गुरुवार की शाम नगर थाना पुलिस ने शहर के मुख्य मार्गो पर फ्लैग मार्च निकाला। मार्च वीर कुंवर सिंह चाैक से पीपी राेड, मुनीम चाैक से मेन राेड हाेते हुए गाेलम्बर पहुंची। गाेलम्बर से मार्च शहर के विभिन्न मार्गाे से हाेते हुए खलासी माेहल्ला, नई बाजार के रास्ते टाउन थाना पहुंची। पुलिस ने शांतिपूर्ण तरीके से पर्व काे मनाने की अपील किया। वहीं पुलिस ने बताया कि किसी भी प्रकार के उपद्रव करने वालाें के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
टाउन थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मालाकार ने बताया कि एसपी मनीष कुमार के निर्देश पर शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया। मुहर्रम पर्व काे लेकर शहर के विभिन्न स्थानाें पर पुलिस जवानाें की तैनाती भी की गई है। मुहर्रम पर्व के दाैरान किसी भी प्रकार के गड़बड़ी करने वालाें के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस साेशल मीडिया पर भी नजर रखे हुए है। साेशल मीडिया के माध्यम से उपद्रव या अफवाह फैलाने वालाें पर भी नजर रहेगी। किसी प्रकार के अफवाह फैलाने वालाें पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मार्च में इंस्पेक्टर मुकेश कुमार, ट्रैफिक इंचार्ज अंगद सिंह, टाइगर माेबाइल के जवानाें के साथ पुलिस के जवान थे।

