मुसाफिरगंज में अचेतावस्था में सड़क किनारे मिला वैशाली का युवक, इलाज के दौरान हुयी मौत




न्यूज़ विज़न। बक्सर
नगर थाना क्षेत्र के मुसाफिरगंज माेहल्ले में सड़क किनारे संदिग्ध परिस्थिति में एक युवक अचेतावस्था में मिला। जिसे स्थानीय लाेगाें की सूचना पर युवक काे पुलिस ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। वही सदर अस्पताल में इलाज के दाैरान युवक की माैत हाे गई। पुलिस की सूचना पर मृतक युवक के परिजन माैके पर पहुंच गए। और मृत युवक का शव अपने घर लेकर चले गए।








घटना के सम्बन्ध में प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह नगर थाना पुलिस शहर में गश्ती कर रही थी। उसी दाैरान उन्हें सूचना मिली कि मुसाफिरगंज के समीप सड़क किनारे एक युवक अचेतावस्था में पड़ा है। पुलिस टीम तत्काल माैके पर पहुच गई। पुलिस टीम ने युवक काे सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। इलाज के दाैरान युवक की माैत हाे गई। युवक वैशाली जिला के नयागांव के रहने वाले राम वृक्ष राम के पुत्र विपिन राम है। पुलिस ने घटना की सूचना युवक के परिजनाें काे दिया। परिजन सदर अस्पताल पहुंच गए। परिजन युवक का शव लेकर अपने साथ चले गए। नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के परिजनाें ने पाेस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। शव परिजनाें काे साैंप दिया गया।




