OTHERS

मुख्यमंत्री द्वारा चयनमुक्त वापसी और मानदेय बढ़ोतरी के आश्वासन पर झूम उठी आंगनबाड़ी सेविका सहायिका 

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 

पांच सूत्री मांगो को लेकर राज्यव्यापी आंदोलन के तहत बिहार राज्य आंगनबाड़ी संयुक्त संघर्ष समिति के तत्वाधान में 29 सितम्बर से 9 दिसंबर तक 71 दिनों तक चले हड़ताल के दौरान राजयभर में 18220 आंगनबाड़ी सेविका सहायिका को चयनमुक्त किया गया था। जिसमे बक्सर जिला से 142 सेविका व सहायिका को चयनमुक्त किया गया था। जिसपर संगठन के राज्य स्तरीय नेताओ और विभिन्न दलों के नेता मंत्रियो के पहल पर शनिवार को मुख्यमंत्री नितीश कुमार द्वारा सम्मानजनक मानदेय बढ़ोतरी के साथ चयनमुक्त आदेश को वापस करने का आश्वासन दिया है।

 

 

मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानजनक मानदेय और चयन मुक्त वापसी के आश्वासन के पश्चात सोमवार को सदर प्रखंड अध्यक्ष पूनम चौबे की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री को आभार जताते हुए प्रखंड कार्यालय के समीप माँ दुर्गा मंदिर परिसर में जमकर अबीर गुलाल खेल बैंड बाजे के साथ नाचते गाते खुशिया मनायी गयी। वही सभी सेविका सहायिका बहनो ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर इस ख़ुशी में मुँह मीठा कराया। वही पूनम चौबे ने कहा की हमारे माननीय मुख्यमंत्री जी हमसभी बहनो को नववर्ष का तोहफा दिए है जिसके लिए उन्हें सभी बहनो की तरफ से कोटि कोटि बधाई। मौके पर प्रखंड सचिव पुष्पा देवी, नीतू कुमारी, सुनीता कुमारी, आशा देवी, निर्मला देवी, चिंता देवी, प्रमिला देवी, मंतीरा देवी, सुंदरी देवी समेत सैकड़ो सेविका सहायिका शामिल रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button