CRIME

मवेशियों के पास आराम कर रहे वृद्ध को अपराधियों ने मारी गोली, रेफर  

घटना बासुदेवा ओपी अंतर्गत अतिमी बिंद टोली में, गोली चलने के बाद वृद्ध की पुत्री ने शोर मचाया 

न्यूज़ विज़न ।  बक्सर

शनिवार को बासुदेवा ओपी क्षेत्र अंतर्गत अतिमी बिंद टोली में अपराधियों ने एक वृद्ध को गोली मार दिया। गोली वृद्ध के गर्दन के पास लगी। घटना के बाद परिजन इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे रेफर कर दिया गया। वही घटना की सूचना मिलते ही बासुदेवा पुलिस अपराधियों की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई है।

 

घटना के सम्बन्ध में प्राप्त जानकारी के अनुसार वासुदेवा ओपी के अतिमी बिंद टोली गांव के मुनेश्वर बिंद (65) सुबह में खाना खाकर अपने मवेशियों के पास आराम कर रहे थे। तभी झाड़ियों के पीछे से अज्ञात अपराधियों ने गोली चला दी जो वृद्ध के गर्दन के पास आकर लग गई। घटना के दौरान बुजुर्ग के समीप लगभग 18 साल की लड़की भी थी। उसने शोर मचाना शुरू कर दिया जिसके बाद आसपास के लोग जुट गये। जिन्हे वृद्ध की पुत्री ने घटना क्र बारे में बताया वही घर से परिजन भी पशुशाला के पास पहुंच गए। ज़ख्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रथमिक उपचार के बाद जख्मी को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ आरके गुप्ता ने बताया कि  जांच करने पर पता चला कि उसकी गर्दन के पास गोली फंसी हुई है। प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। वृद्ध की हालत अभी सामान्य बनी हुई है।

वही घटना की पुष्टि करते हुए एसपी मनीष कुमार ने बताया कि वृद्ध को गोली लगी है। पूछताछ चल रही है। मामले की जांच कर आगे करवाई की जाएगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button