CRIME

दलसागर गांव में पारिवारिक कलह की वजह से एक व्यक्ति ने की आत्महत्या 

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 

जिले के औद्योगिक थाना क्षेत्र अंतर्गत दलसागर गांव में एक 38 वर्षीय व्यक्ति ने शुक्रवार की रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दिया। सूचना मिलते ही औद्योगिक थाना पुलिस पहुंच शव को कब्जे  लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

 

घटना के सम्बन्ध में चचेरे भाई रमेश सिंह ने बताया की मृतक प्रफ्फुल सिंह पिता स्व कविन्द्र नाथ राय के बारे में पड़ोसियो द्वारा हमको सुबह में जब सुचना मिली तो घर जाकर देखा की भाई पंखे में गमछा बांध फांसी लगा लिया है। जिसके बाद पुलिस को सुचना दिया गया। वही उन्होंने बताया की प्रफ्फुल पिछले एक वर्षो से ही गांव में रह रहा है। पहले कही बाहर नौकरी करता था वो घर में बहुत ही सीधा साधा लड़का था। वही उन्होंने बताया की उसके दो पुत्री और एक पुत्र के साथ घर में रहता था, उसने अभी हाल फिलहाल नया घर भी बनवाया था।  किस बात को लेकर उसने इतना बड़ा कदम उठाया समझ नहीं आ रहा है। वैसे हर घर में पारिवारिक विवाद होते रहता है लेकिन ऐसा कदम उठाना कायरता है।

इस सम्बन्ध में औद्योगिक थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने बताया की मौके पर पहुंच जांच पड़ताल किया गया। वैसे आत्महत्या की कोई ठोस वजह नहीं मिला लेकिन पति पत्नी में अक्सर अनबन की बात सामने आयी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौप दिया गया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button