CRIME

ब्रह्मपुर, भोजपुर व मुफस्सिल थाना क्षेत्र में चोरी और छिनतई करने वाले अंतरजिला दो चोर गिरफ्तार

गिरोह में शामिल अन्य चोरों की गिरफ्तारी के लिए चल रही है छापेमारी

न्यूज विजन | बक्सर
जिले में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के बाद एसपी मनीष कुमार के निर्देश पर टीम गठित कर अन्तर्जिला चाेर गिराेह के दाे सदस्याें काे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने गिरफ्तार चाेराे के पास से एक बाइक, एक माेबाइल और चांदी के कुछ गहने बरामद किया है। पुलिस ने चाेराें से पूछताछ के बाद जेल भेज दिया। पूछताछ के आधार पर चाेर गिराेह के अन्य सदस्याें के गिरफ्तारी काे लेकर छापेमारी चल रही है।

शनिवार को एसपी कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान एसपी ने बताया कि ब्रह्मपुर के राजु कुमार 26 जुलाई काे अपने बेटे काे इलाज के लिए वाराणसी लेकर गए थे। रात में चाेराें ने मुख्य गेट काे ताेड़कर चाेरी की वारदात काे अंजाम दिया। चाेराें ने करीब दाे लाख रुपए नगदी के साथ आठ लाख के गहने उड़ा गए थे। पीड़ित ने मामले काे लेकर ब्रह्मपुर थाना में एफआईआर दर्ज कराई थी। लगातार हाे रहे चाेरी की घटनाओं के बाद एसपी ने पुलिस टीम काे गठित कर चाेराें के गिरफ्तारी काे लेकर निर्देश दिया था। पुलिस टीम ने वैज्ञानिक अनुसंधान के द्वारा आरा जिला के बिहिया थाना क्षेत्र के स्थानीय नगर के दीपक कुमार गुप्ता उर्फ लल्लु और अभिषेक साेनी उर्फ भाेलु काे एक बाइक, एक माेबाइल और चांदी के कुछ गहनाें के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार चाेराें ने अपने गिराेह के अन्य सदस्याें के बारे में भी पुलिस काे बताया है। उन्हाेंने बताया कि चाेरी की घटनाओं में अंजनी कुमार गुप्ता, सद्दाम हासमी, रवि वर्मा एक अन्य साेनार के बारे में गिरफ्तार चाेराें ने बताया है। पुलिस फरार अन्य चाेराें के गिरफ्तारी काे लेकर छापेमारी कर रही है। गिरफ्तारी टीम में डुमरांव एसडीपीओ अफाक अंसारी, ब्रह्मपुर थानाध्यक्ष बैजनाथ चाैधरी, डीआईयू प्रभारी युसूफ अंसारी, नीतिश कुमा और याेगेन्द्र कुमार के साथ पुलिस बल के जवान थे।
नया भाेजपुर और मुफस्सिल थाना में चाेरी की वारदात काे दे चुके है अंजाम: एसपी ने बताया कि गिरफ्तार चाेराें ने बताया कि 23 जुन की रात्रि नया भाेजपुर के अवध कुमार के घर में चाेरी की वारदात काे अंजाम दिया था। चाेराें ने उनके घर से करीब दाे लाख रुपए नगदी के साथ साेना और चांदी के गहने भी ले गए थे। वहीं चाेराें ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भभुअर से बरात में शामिल हाेकर नहर मार्ग से इटाढ़ी थाना के बगही अपने गांव जा रहे काैशल कुमार के साथ छिनतई की वारदात काे अंजाम दिया था। चाेराें ने उनसे करीब एक हजार नगदी के साथ माेबाइल भी छिन लिया था। एसपी ने बताया कि चाेर गिराेह के अन्य सदस्याें के गिरफ्तारी काे लेकर छापेमारी की जा रही है। जल्द ही सभी काे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button