OTHERS

फाउंडेशन स्कूल की राजलक्ष्मी ने राष्ट्रीय हैण्ड टू हैण्ड फाइटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक

अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए राजलक्ष्मी जाएंगी रूस, स्कूल प्रबंधन राज लक्ष्मी की सफलता पर है गौरवान्वित  

न्यूज़ विज़न ।  बक्सर 

राष्ट्रीय हैण्ड टू हैण्ड फाइटिंग प्रतियोगिता में जिले के फाउंडेशन स्कूल की सातवीं वर्ग की राजलक्ष्मी ने स्वर्ण पदक के साथ एक लाख रूपये की धन राशि जीतकर जिला ही नहीं बल्कि राज्य का नाम रौशन किया है।  उक्त प्रतियोगिता देश के नालंदा, हरियाणा और उत्तराखंड में 30 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक आयोजित किया गया था।  इस प्रतियोगिता में सफलता हासिल करने के बाद राजलक्ष्मी का चयन अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है, जो की रूस में आयोजित होगा। राजलक्ष्मी जिले के अमित कुमार गुप्ता की पुत्री है। 
फाउंडेशन स्कूल भारतीय कलाऔर संस्कृति के संरक्षण और प्रोत्साहन के लिए निरंतर प्रयासरत रहा है। इसी क्रममें विद्यालय विभिन्न तरह की गतिविधियों का आयोजन करता है। हमारी मान्यता है किविद्यालय में शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ साहित्य और सांस्कृतिक गतिविधियों काआयोजन भी छात्र के विकास का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। अकादमिक शिक्षण के साथ-साथविद्यार्थियों को सह शैक्षिक प्रतियोगिताओं में भी भागीदारी करना शिक्षा का एक महत्वपूर्णअंग है। इससे विद्यार्थियों में सामाजिकता, नेतृत्व गुण, सामाजिक उपयोगिता,सहनशीलता की भावनाएं विकसित होतीहैं और  उनका सर्वांगीण विकास होता है।  
विद्यालय में सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित करने से आशय है -विद्यार्थियों को अपने समाज और देश की संस्कृति से अवगत कराना और भावी जीवन के लिएसामाजिकता की भावना भरना। अपनीप्रतिबद्धता को मूर्त रूप देने की कड़ी में विद्यालय खेल कूद और लोक संगीत एवंनृत्य की गतिविधियों को आयोजित करने जा है। जो की 07 अक्टूबर को विद्यालय में कत्थक नृत्य के महान नृत्यकार विकास कृष्ण जी का आगमन होना है। विकास कृष्ण जी कला विभूति सम्मान, श्रृंगार मणि पुरस्कार,पंडित बिरजू महाराज  संगीतसमृधि पुरस्कार, उस्ताद बिस्मिलाह खान युवा पुरस्कार तथा अन्य कई पुरस्कार केविजेता रहे हैं। जिनके द्वारा बच्चों को भारतीय लोक नृत्य और संगीत के संबंध मेंजानकारी दी जाएगी। बताते चलें कि विद्यालय की वॉलीबॉलऔर बास्केटबॉल की टीम CBSE द्वाराआयोजित खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए राज्य के अलग अलग विद्यालयों मेंजाएँगे। विगत वर्षों में में भी विद्यालय के खिलाड़ियों ने बहुत सारे पुरस्कारअर्जित किये हैं। 
शुक्रवार को सुबह की प्रार्थना सभा में अकादमिक प्रमुख डॉ. एस. के दुबे नेशिक्षकों तथा छात्रों को इस सफलता के लिए बधाई दिया और ऐसी प्रतियोगिताओं मेंनिरंतर रूप से भाग लेते रहने की सलाह दी। उप प्राचार्य मनोज त्रिगुण नेकहा की यह घोषणा करते हुए मुझे खुशी हो रही है कि हमारे विद्यालय की कक्षा 7 की छात्रा (राज लक्ष्मी) ने प्रभावशाली उपलब्धिहासिल की है। बक्सर में जिला स्तर से शुरुआत करते हुए, उन्होंने असाधारण कौशल और दृढ़ संकल्प का प्रदर्शनकिया और अंततः नालंदा में राज्य स्तर पर एक स्थान हासिल किया। उनके उत्कृष्टप्रदर्शन ने उन्हें राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जगह दिलाई, जहां उन्होंने 1 लाख रुपये के नकद पुरस्कार के साथ स्वर्ण पदक जीता।यह जीतका सफर हरियाणा में फाइनल मैच तक चला, जो 30 सितंबरसे 2 अक्टूबर के बीच हुआ था। यह जीतउनके करियर में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। भविष्य को देखते हुए, राज लक्ष्मी आगामी वर्ष में अंतर्राष्ट्रीय मंच परप्रतिनिधित्व करने के लिए तैयार हैं। उनका समर्पण और प्रतिभा वास्तव में सराहनीयहै, और वह निश्चित रूप सेप्रतिस्पर्धी खेलों की दुनिया में अपनी पहचान बनाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button