CRIME

पीएनबी बैंक लूटकांड में भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष को पुलिस ने उठाया, सदस्यों ने किया डीएसपी आवास का घेराव 

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 

शुक्रवार की देर रात भीम आर्मी के के जिलाध्यक्ष को शहर के नया बाजार वार्ड 10 निवास स्थान से पुलिस ने जबरन उठाकर ले गई है। जिसको लेकर शनिवार की सुबह भीम आर्मी की सैकड़ो महिलाओ के साथ सदस्यो ने डीएसपी आवास पहुंच  घेराव कर दिया। जिसके बाद डीएसपी धीरज कुमार ने उनलोगो को समझाया की मामला सिमरी थाना का है और पूछताछ के लिए ले जाया गया है। तब जाकर वहां सभी लोग वापस चले गये।

इस दौरान भीम आर्मी के सदस्यों ने कहा कि हमारे जिलाध्यक्ष बबलु आजाद को पुलिस ने देर रात जब घर में सोए थे तो उन्हें उठाकर ले गई है जिसका विरोध करने पर कुछ बताया भी नही गया और अभद्र व्यवहार किया गया। जिसके बाद हमलोगों ने एसपी से संपर्क करने का प्रयास किया। और नगर थाने से भी बात की। लेकिन किसी ने उनके बारे में कुछ नहीं बताया। तब जाकर हमलोग गांव की महिला और पुरुष की टोली सुबह किला मैदान के सामने स्थित डीएसपी आवास पहुंचे और जिलाध्यक्ष के बारे में जानकारी लेने का प्रयास किए बावजूद कोई जानकारी नहीं मिलने पर घेराव व प्रदर्शन किये तब जाकर जानकारी दी गयी।

वही भीम आर्मी के उपाध्यक्ष सुरेश आजाद ने बताया कि जिलाध्यक्ष शहर के नयाबाजार इलाके के रहने वाले हैं। उनके खिलाफ किसी तरह की कोई शिकायत नहीं है। न ही वे अपराधी हैं बावजूद इसके रात दो बजे पुलिस ने उनके घर पर रेड की और उन्हें उठा ले गई। जब हम लोगों ने डीएसपी कार्यालय का घेराव किया तो पता चला उन्हें सिमरी थाने में रखा गया है। जिसके बड़ा सभी भीम आर्मी के सदस्य सिमरी थाना पहुंच प्रदर्शन करने लगे। वही इस तरह की करवाई को लेकर पुलिस के खिलाफ भी शिकायत दर्ज कराएंगे। इस संबंध में सिमरी थानाध्यक्ष अमन कुमार ने बताया कि लगभग डेढ़ माह पूर्व थाना क्षेत्र के सिहंपुरा पीएनबी बैंक लूट मामले में पूछताछ के लिए लाया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button