RELIGION

विश्व प्रसिद्ध पंचकोशी मेला के दूसरे पड़ाव नदांव पहुंचा श्रद्धालुओ का जत्था, किया नारदेश्वर महादेव की पूजा अर्चना, खिचड़ी का प्रसाद किया ग्रहण 

न्यूज़ विज़न ।  बक्सर 

विश्व प्रसिद्ध पंचकोशी मेला के दूसरे दिन रविवार को श्रद्धालुओं का काफिला नदांव पहुंचा। जहां श्रद्धालु नारद सरोवर में स्नान कर महादेव की पूजा अर्चना किया। और खिचड़ी का प्रसाद खाकर रात्रि विश्राम किया गया। वही दोपहर तक पंचकोशी परिक्रमा में साधु-संतों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। मेला  में  जिला  समेत  सूबे  के  अन्य  भागों  के अलावा उतर प्रदेश के कई जगहों से लोगों के आगमन हुये हैं। जिससे इस पौराणिक यात्रा का महत्व बढ़ता जा रहा है।

 

पंचकोशी परिक्रमा से जुड़े संत  व  विद्वान  प्रवचन  के  माध्यम  से  परिक्रमा  के उद्देश्य  व  महत्व  को  रेखांकित  कर रहे हैं। वही सुदर्शनाचार्य उर्फ़ भोला बाबा ने प्रवचन के माध्यम से कहा कि  पंचकोशी  का  कारवां  अहले  सुबह अहिरौली से चलकर दूसरे पड़ाव नारद आश्रम नदांव पहुंचा। जहां खिचड़ी का प्रसाद खाकर श्रद्धालुओं ने रात गुजारी। इससे पूर्व श्रद्धालुओं ने यात्रा की प्रथम रात अहिरौली में बिताई। नदांव स्थित नारद सरोवर में स्नान करने के बाद भगवान शिव की पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद खिचड़ी के प्रसाद का भोग लगाकर भजन-कीर्तन  किया  गया।  सरोवर  के समीप स्थित देवर्षि नारद द्वारा स्थापित शिव लिंग की आराधना को श्रद्धालुओं की लंबी कतार दोपहर बाद तक लगी रही।

बसांव पीठाधीश्वर श्री अच्युत प्रपन्नाचार्य जी महाराज के नेतृत्व में नारद सरोवर का हुआ परिक्रमा

इस मौके पर समिति के अध्यक्ष व बसांव पीठाधीश्वर श्री अच्युत प्रपन्नाचार्य जी महाराज के नेतृत्व में नारद सरोवर का परिक्रमा किया गया जिसमे सैकड़ो श्रद्धालु भजन कीर्तन करते हुए  शामिल हुए। जिसके पश्चात परिक्रमा समिति द्वारा श्रद्धालुओ को प्रसाद ग्रह करवाया गया जिसमे हजारो की सख्या में श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण किये।  इस दौरान  डा. रामनाथ ओझा, रोहतास गोयल , सत्यदेव प्रसाद समेत अनेको लोग मौजूद रहे।

व्याघ्रसर पंचकोशी परिक्रमा समिति के तत्वावधान में रात को श्रीराम कथा का आयोजन किया गया जिसमें संतों द्वारा नारद चरित्र की बखान की गई इस क्रम में श्री नारद को भगवन विष्णु का परम भक्त बताते हुये उनसे संबंधित विभिन्न कथाओं का उल्लेख किया गया।

जलेबी व चाट की दुकान पर लगी रही भीड़ 

मंदिर के आसपास मेला लगा हुआ था जहा सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु जमकर खरीददारी कर रहे थे वही चाट व् जलेबी की दुकानों पर भी लोगो की भीड़ लगी रही।  वही गुड़ की जलेबी की बिक्र्री भी ज्यादा हो रही थी।

बच्चो के मनोरंजन का था इंतजाम 

बच्चो के मनोरंजन के लिए मंदिर के पिछले हिस्से में बच्चो के लिए झूला, जंपिंग पॉइंट, चरखा, नाव इत्यादि लगा हुआ था।  जिसपर बच्चो मजे कर रहे थे।

केनरा बैंक जाशो द्वारा लगाया गया स्वास्थ्य शिविर 

केनरा बैंक जाशो के प्रबंधक वेद प्रकाश के देखरेख में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मंदिर गेट के पास निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लगाया गया था जहां फर्स्ट एड की व्यवस्था की गयी थी। मौके पर पूर्व सरपंच संजय सिंह, अमरनाथ, उमाशंकर, योगेंद्र सिंह, श्रीमन् नारायण सिंह समेत अनेको लोग सेवा में तत्पर रहे।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button