POLITICS

शंकराचार्यो का अपमान मोदी जी को पड़ा है भुगतना : विनोधर ओझा 

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 

जिला राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी जिला कमिटी के कार्यकारी जिलाध्यक्ष अजय गुप्ता के नेतृत्व में एक तानाशाह के अहंम को बक्सर ने तोडा और बक्सर ने अपना सांसद सुधाकर सिंह को चुना।  जबकि वह रामगढ के विधायक भी है को सांसद बनाने के लिए राकांपा ने मिठाईयां खाकर और खिलाकर जश्न मनाया गया। इस जश्न में राकांपा ( शरद पवार) के प्रदेश उपाध्यक्ष  बिनोधर ओझा और विश्वेश्वर पाण्डेय भी उपस्थिति  थे।

बक्सर की हार मोदी जी कि हार है पूरे देश में जहा भी गये प्रत्याशी के लिए वोट नहीं मांगे, अपने लिए मांगा। जो जीता वह उनकी जीत थी और जो हारे उनकी हार माननी चाहिए ? बक्सर श्रीराम की शिक्षा स्थली को भाजपा द्वारा तुच्छ समझा भाजपा की बडी भूल थी। यह तोडना भी जरूरी था। बक्सर में योग्य रहते हुए एक अयोग्य को थोपना जनता को नागवार लगा और उनको हराया। शंकराचार्यो का अपमान भी मोदी को लगा है। प्रदेश उपाध्यक्ष बिनोधर ओझा ने कहा कि इस बार शाहाबाद प्रतिरोध की धरती है उनके दंभ को पूरे शाहाबाद में तोडेगा। इसकी सूचना मैने प्रेस को दी थी। और चारों सीट जीतकर मोदी के अहंकार को तोडा है। इस जश्न में राकांपा के जिला महासचिव मिठाई लाल, उपाध्यक्ष मंजर आलम, नगर अध्यक्ष मुन्ना वर्मा, कन्हैया प्रसाद, धन्नू मिस्त्री, लाल जी प्रसाद, दीपक सिंह तोमर आदि लोग शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button