ACCIDENT

जिले के इंजिनियर युवक की गुरुग्राम कार हादसे में जलकर हुयी मौत, परिजनों में मचा कोहराम 

शनिवार को गॉव आने के लिए ट्रेन पकड़ने वाला था पवन, घर पंहुचा दुर्घटना का सन्देश 

न्यूज़ विज़न।  बक्सर

जिले के राजपुर प्रखंड अंतर्गत ददुरा गांव निवासी 27 वर्षीय पवन दुबे की दिल्ली के गुरुग्राम में  सड़क दुर्घटना के दौरान कार में आग लगने से जलकर मौत हो गई है। जिसकी सुचना गांव में मिलते ही मातम की लहर दौड़ गई है।

 

 

घटना के संबंध में स्थानीय ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार रामप्रवेश दुबे के पुत्र पवन कुमार दुबे दिल्ली के गुड़गांव स्थित मारुति कंपनी में मैकेनिक इंजीनियर के तौर पर काम कर रहे थे। शुक्रवार के दिन यह कंपनी में काम करने वाले मजदूरों के बीच दीपावली के अवसर पर गिफ्ट का वितरण कर वापस अपने आवास लौट रहे थे। इसी दौरान स्टेट हाईवे पर वह अपने लेन में ही चल रहे थे तभी दूसरी लेन में चल रही एक तेल टैंकर अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर को तोड़ते हुए इसकी कार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतना जोरदार था कि अफरा तफरी मच गया और कार में सवार तीन लोग बुरी तरह से जख्मी हो गये और कार में अचानक आग लग गयी। आग लगते ही इसमें से एक भी व्यक्ति बाहर नहीं निकल पाया। जिसमें सभी सवार तीनो लोगो की मौत हो गयी वही टैंकर तेज गति के साथ आगे बढ़ते हुए सामने से आ रहे एक पिकअप को भी टक्कर मार दी।  जिसमें पिकअप चालक की भी मौत हो गई।  और  घटनास्थल से टैंकर चालक गाड़ी छोड़कर भागने में सफल हो गया।

मृतक के परिजनों ने बताया कि पवन दुबे का शव तो मिला लेकिन उसकी पहचान नहीं हो रही है। पवन छठ पूजा को लेकर शनिवार के दिन वह वापस अपने गांव आने की तैयारी में था। घटना से कुछ ही घंटे पूर्व उसने सूचना दी थी कि हम ट्रेन से वापस लौट रहे हैं। तब तक मौत की खबर मिलते ही परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मृतक की पत्नी प्रीति देवी एवं इसके मां का रोते-रोते काफी बुरा हाल है।  वहीं इसके डेढ़ वर्षीय बेटा प्रज्वल मासूमियत से अपने पिता की राह देख रहा है। घटना से मर्माहत उनके चाचा सह शिक्षक नेता शिवजी दुबे, अनिल दुबे सहित अन्य लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button