OTHERS

डीएम ने कोईलवर तटबंध का किया निरीक्षण, कार्यपालक अभियंता बाढ़ प्रमंडल से स्पष्टीकरण 

बाढ़ के मद्देनजर पूर्व से अलर्ट रहने के लिए एसडीओ डुमराव और सीओ सिमरी को डीएम ने जारी किया निर्देश 

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 

गुरुवार को डीएम अंशुल अग्रवाल ने केशोपुर हनुमान घाट, एवं उमरपुर बांध का निरीक्षण किया।  इस दौरान तटबंध से केशोपुर के बीच में बक्सर कोईलवर गंगा तटबंध किलोमीटर 08 पर तटबंध से 150 से 200 मीटर की दूरी पर कटाव देखा गया। इस कटाव को रोकने हेतु कटाव निरोधक कार्य कराने के लिये विभागीय निर्देश के आलोक में प्रस्ताव तैयार कर उप विकास आयुक्त बक्सर से समन्वय स्थापित करते हुए विभाग को भेजने हेतु कार्यपालक अभियंता, बाढ़ प्रमंडल बक्सर को निर्देश दिया गया।

निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि बांध के आस-पास स्थानीय लोगों के द्वारा स्थाई घरों का निर्माण किया गया है। जो बाढ के दौरान सुरक्षा के दृष्टिकोण से सुरक्षित नहीं है। इस संबंध में अंचलाधिकारी सिमरी को निर्देश दिया गया कि बाढ से पूर्व आस-पास बनाये गये सभी संबंधित आवासीय लोगों को अन्यत्र सुरक्षित स्थानों पर भेजना सुनिश्चित करेंगे। चूंकि इस वर्ष केन्द्रीय जल आयोग द्वारा बाढ़ आने का अनुमान लगाया गया है। इस संबंध में निर्देश दिया गया कि बाढ़ की संभावना को देखते हुए केशोपुर, गंगौली, निशांत सिंह का डेरा एवं बिहार घाट में संभावित बाढ़ के बचाव हेतु उचित मात्रा में बाढ़ संघर्षात्मक सामग्रियों का भंडारण करना सुनिश्चित करेंगे। ताकि आवश्यकतानुसार इसका सुलभता से उपयोग किया जा सके।

निरीक्षण के क्रम में उपस्थित अंचलाधिकारी सिमरी एवं अनुमंडल पदाधिकारी डुमराँव को निर्देश दिया गया कि बाढ के दौरान मवेशियों की सुरक्षा हेतु अभी से ही आश्रय स्थल चिन्हित कर अग्रेतर कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही कटाव के रोकथाम में कार्यपालक अभियंता बाढ प्रमंडल बक्सर से पृच्छा करने पर उनके द्वारा कोई स्पष्ट जानकारी एवं भावी कार्य योजना के बारे में नहीं बताया गया। जिससे प्रतीत होता है कि कार्यपालक अभियंता बाढ प्रमंडल बक्सर आने वाले संभावित बाढ के प्रति गंभीर नहीं है। इस संबंध में कार्यपालक अभियंता बाढ प्रमंडल बक्सर को स्पष्टीकरण समर्पित करने का निर्देश दिया गया।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button