गरीबों व असहायों के बीच लालमुनि चौबे स्मृति न्यास एवं दीवान सिंह स्मृति विकास संस्थान द्वारा किया गया कम्बल वितरण
इंसान तो हर घर में पैदा होते हैं, परन्तु इंसानियत कुछ ही घरों में जन्म लेती हैं : उदय उज्जैन




न्यूज़ विज़न। बक्सर
लालमुनि चौबे स्मृति न्यास एवं दीवान सिंह स्मृति विकास संस्थान कुरूथिया द्वारा स्मृति न्यास के संस्थापक अध्यक्ष एवं भाजपा बगेन मंडल के अध्यक्ष उदय उज्जैन के नेतृत्व मे भाजपा के संस्थापक सदस्य एवं एसआईएस के सुप्रीमो रविन्द्र किशोर सिन्हा उर्फ आर के सिन्हा के सौजन्य से सैकड़ों जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया।








लालमुनि चौबे स्मृति न्यास के अध्यक्ष उदय उज्जैन ने कहा कि यह न्यास आर के सिन्हा के पुनीत कार्य के लिए बहुत बहुत आभार व्यक्त कर रहा है। जिन्होंने समय समय पर हमेशा पूरे हिन्दुस्तान में विभिन्न प्रकार का पुनीत कार्य किया जाता है। बगेन मंडल के महामंत्री मंजी पासवान ने कहा कि ये हमलोग के लिए सौभाग्य की बात है कि उदय उज्जैन के नेतृत्व मे निरंतर लगभग 24 सालो से विभिन्न सामाजिक कार्यो द्वारा मानवता की सेवा करने का अवसर मिलता आ रहा है। इस कार्यक्रम मे धरीक्षण सिंह, हरिहर यादव, सकल कोहार, महेंद्र यादव, राजेन्द्र पंडित, जाबीर यादव, बबलू तिवारी, उपेन्द्र तिवारी, गुप्तेश्वर कुशवाहा, टुन्ना सिंह, सोनू सिंह, शंकर दयाल यादव, श्रीकवल यादव, शंकर साह, अजय सिंह, श्रीभगवन यादव सहित दर्जनों लोग शामिल रहे l



