RELIGION

कलश सह शोभा यात्रा के साथ कलेक्ट्रेट पंचमुखी हनुमान मंदिर परिसर में भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारम्भ

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 

मंगलवार को कार्तिक मास शुक्ल पक्ष अक्षय नवमी के मौके पर कलेक्ट्रेट स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर के परिसर में विगत 12 वर्षों से चले आ रहे श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के आयोजन के प्रथम दिन कलश सह शोभा यात्रा से आरम्भ हुआ।

 

 

कलश यात्रा मंदिर परिसर से निकलकर रामरेखा घाट पंहुचा जहां गंगा पूजन कर पुनः बैंड बाजे के साथ भव्य जुलुस निकलकर पुनः वापसी मंदिर तक पंहुचा . शोभा यात्रा में  सैकड़ो महिला एवं पुरुष श्रद्धालु के साथ पंचमुखी हनुमान मंदिर के अध्यक्ष डॉ मनोज कुमार यादव पूर्व जिला पार्षद (अधिवक्ता) को पुजारी त्यागी जी महाराज द्वारा पगडी और माला देकर सम्मानित किया गया।  एवं  जलभरी यात्रा में शामिल हुए। साथ ही प्रवचन कथा की भी शुरुआत आज से की गई जिसमें श्रीमद् भागवत का महिमा मंडन करते हुए त्यागी जी महाराज ने गोकर्ण  एवं धुंधकारी की कथा सुनाई।

 

कथा के दौरान त्यागी जी महाराज ने भागवत को विभक्ति करते हुए भक्ति, ज्ञान, वैराग्य और त्याग पर कथा सुनने वालों का ध्यान आकृष्ट कराया गया। साथ ही भागवत को चतुरस्तंभ बताया गया। त्यागी जी महाराज के मुखारविंद से भाव विभोर होकर कथा के गुणगान के दरम्यान श्रोता समाज भाव विभोर हो रहे थे। कथा में मुख्य अतिथि के रूप में चौसा नगर पंचायत के मुख्य पार्षद श्रीमती किरण देवी, इंजीनियर नितेश कुमार उपाध्याय, पवन चौरसिया, आकाश प्रधान, संजय सिंह, कसेसर सिंह, रामानंद सिंह, गोरन दुबे, चुनमुन तिवारी, पुष्पेंद्र तिवारी इत्यादि लोगों का योगदान सराहनीय है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button