अपनी मांगो के समर्थन में ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन ने सहायक मंडल अभियंता कार्यालय के समक्ष किया प्रदर्शन




न्यूज़ विज़न। बक्सर
ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन शाखा बक्सर द्वारा बुधवार को रेलकर्मीयों की समस्याओं को लेकर सहायक मंडल अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन किया गया। जिसका नेतृत्व केंद्रीय उपाध्यक्ष मनोज कुमार पांडेय व शाखा मंत्री नीरज कुमार पांडेय ने संयुक्त रूप से किया।











प्रदर्शन के पश्चात कर्मचारियों की मांग संबंधी एक ज्ञापन सहायक मंडल अभियंता राजेश मीना को सौपा गया। प्रदर्शन के पश्चात मनोज पांडेय ने कहा की नई पेंशन नीति को रद्दकर पुरानी पेंशन की बहाली की जाए, रेलवे आवास को स्पेशल फंड से मरम्मत कराया जाए, कोविड काल के 18 माह के महंगाई भत्ते का भुगतान यथाशीघ्र कराया जाए। पेट्रोलिंग की दूरी 16 किलोमीटर से घटाकर 12 किलोमीटर किया जाए, रेलवे कॉलोनी मे पानी के पाईप को बदला जाए, महिला रेलकर्मी के लिए अलग टॉयलेट की व्यवस्था किया जाए। इसके अलावा अन्य बहुत से मुद्दे को मांग पत्र मे शामिल है। इस दौरान शाखा अध्यक्ष अजय कुमार, आर के सिंह, अशोक मिश्रा, बिध्याचल शर्मा, मनोज कुमार मिश्रा, एस बी राय, संजय दुबे, समसाम अख्तर, बिनोद कुमार यादव, हरेंद्र कुमार सिंह, छठठू लाल, भारती, जितेंद्र कुमार के साथ अनेको रेलकर्मी उपस्थित रहे।

