सौतेली माँ ने आठ वर्षीय बच्ची को जलाकर मार डाला, पुलिस ने बरामद किया अधजला शव
नया भोजपुर थाना क्षेत्र में हुयी घटना, पति दिल्ली में रहकर करता है प्राइवेट नौकरी
न्यूज़ विज़न। बक्सर
जिले के नया भोजपुर थाना क्षेत्र में एक रूह कंपा देनेवाली घटना सामने आई है जिसमे एक सौतेली आरोपी मां सीमा देवी ने अपनी 8 वर्ष की बेटी आचल कुमारी की हत्या के बाद साक्ष्य मिटाने के लिए शव को जला दिया और अधजले भाग को बक्से में छिपा दी थी। जिसकी सुचना पड़ोसियों ने नया भोजपुर पुलिस को दी जानकारी मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंच मामले की पड़ताल में जुट गई है।
घटना के सम्बन्ध में प्राप्त जानकारी के अनुसार नया भोजपुर पूरब टोला वार्ड आठ स्थित निवासी पप्पू गोंड की आठ वर्षीय बेटी अचानक घर से गायब हो गई थी। हालांकि परिजनों ने इस मामले में शिकायत दर्ज नहीं कराई थी। जिसके बाद वह शोरगुल मचाते घर से बाहर निकल पड़ोसियों को जानकारी दी, इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी मिल सकी। पप्पू गोड़ दिल्ली में रहता है। वहां से परिवार के भरण-पोषण के लिए नौकरी करता है। आरोपी सीमा देवी शादी 2024 में हुई थी। घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लग गयी। वहीं ग्रामीणों की मानें तो आंचल की दादी गुंगी है। जिसके कारण स्पष्ट कुछ नही बोल पा रही थी।
वहीं ग्रामीणों की मानें तो शनिवार की शाम तीन बजे से स्कुल से आने के बाद से ही मासूम आचल कुमारी की गायब होने की खबर मिली थी। जिसे आसपास के घरों में ढुढा गया। परन्तु वो नहीं मिली तो पड़ोसियों को शक सौतेली मां पर हुआ तो वो घर की तलाशी ने शुरू की तो घर के अंधेरे कमरे में बंद एक बक्सा को लोगों ने खोला तो देखा कि पीले रंग की सीमेंट की बोरी में कुछ रखा हुआ है। जिसके बाद बोरी का मुंह खोला गया तो उसमें आंचल का जला हुआ चेहरा मिला। जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। उसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।
घटना की पुष्टि करते हुए डुमरांव एसडीपीओ अफाक अख्तर अंसारी ने कहा कि जैसे ही सूचना मिली मैं स्वयं घटनास्थल पर पहुंचा। जिसके बाद नया भोजपुर ओपी पुलिस शव को कब्जे में लेकर कागजी कार्रवाई कर रही है। वहीं परिजनों और पड़ोसियों से पुलिस घटना के संबंध में जानकारी जूटा रही है। आरोपी मां सीमा देवी को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।