स्नान के दौरान गंगा नदी में डूबने से गजाधरगंज के युवक की मौत




न्यूज विजन। बक्सर
शहर के रामरेखा घाट पर मंगलवार की शाम स्नान के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हो गई। युवक अपने तीन साथियों के साथ गंगा स्नान करने रामरेखा घाट गया था। स्नान करने के दौरान गंगा नदी के गहरे पानी में चला गया। गहरे पानी जाने के कारण डूब गया।
प्राप्त जानकारी गजाधरगंज के सुभाष गुप्ता के 19 वर्षीय पुत्र धनजी गुप्ता अपने साथियों के साथ रामरेखा घाट गंगा स्नान करने गाया था। इस दौरान धनजी गहरे पानी में चला गया और डूब गया। जिसके बाद साथियों ने परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन शव की खोजबीन में जुट गए। लेकिन अंधेरा होने के कारण शव बरामद नही हो पाया। सुबह पुलिस और प्रशासन के पहुंचने के बाद परिजनों ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव ढूंढने की प्रक्रिया शुरू की। स्थानीय गोताखोरों ने शव को बरामद कर लिया। मृतक के परिजनों का आरोप है कि पुलिस प्रशासन को सूचना के बाद समय पर नहीं पहुंची जिसके वजह से मौत हो गई अगर समय पर पहुंच गोताखोर या जाल लगाया गया रहता तो बेटा को बचाया जा सकता था।









