प्रभु श्रीराम को पुनः पूर्व के स्थान पर लाने में अहम योगदान निभाने वाले लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न देना गौरव की बात : अनिल त्रिवेदी




न्यूज़ विज़न। बक्सर
वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल कुमार त्रिवेदी ने शनिवार को देश के पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न की उपाधि दिए जाने को लेकर ख़ुशी का इजहार करते हुए कहा के प्रभु श्रीराम को पुनः पूर्व के स्थान पर लाने में इनका अहम योगदान रहा है। और उनको भारत रत्न की उपाधि और पहले मिल जाना चाहिए था।








अनिल कुमार त्रिवेदी ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा की कहा की अयोध्या में श्रीराम मंदिर को लेकर जो उन्होंने देशभर में यात्राएं की, जन जागरण किया उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने देश की राजनीति को नई धार दिया था। वर्ष 1980 में पार्टी की स्थापना के बाद वे पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रहे थे। जिसके बाद 1986 से 1991 तक भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेवारी निभाया था। वर्ष 1990 में राम मंदिर आंदोलन आडवाणी ने आरम्भ किया था जो की सोमनाथ से अयोध्या तक रथ निकला था।




