शहर में ढाई फीट के राम जानकी की शोभायात्रा बना चर्चा का विषय, जगह जगह हुआ पुष्प वर्षा व आरती




न्यूज़ विज़न। बक्सर
प्रभु श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरा देश राममय हो गया वही हमारे स्थानीय नगर में ढाई फीट के राम जानकी की रही खूब चर्चा रही। जो की युवा नेता रामजी सिंह के नेतृत्व में नगर के ठठेरी बाजार से भव्य झांकी सह शोभायात्रा निकाली गयी थी।











समाजसेवी सह युवा नेता रामजी सिंह ने झांकी के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए बताया की अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम सम्पन्न होने के साथ ही प्रभु श्रीराम के कर्मभूमि में भव्य झांकी ढ़ाई फुट के भुटाली व उसके सहयोगी को सीता और राम का भव्य स्वरूप बनाकर ठठेरी बाजार से भव्य आरती कर निकली गयी जो शहर के मुनीब चौक, यमुना चौक, सत्यदेवगंज, पुलिस चौकी, चरित्रवन, नया बाजार होते हुए कृतपुरा गंगा तट पर चल रहे बंगलामुखी यज्ञ में पहुंचा जहां कम्बल वाले बाबा द्वारा राज्याभिषेक कार्यक्रम किया गया और भव्य आरती की गयी। वही पुनः रहसीचक पंहुचा जहा आरती हुआ तत्पश्चात पांडेयपट्टी के बाद ठठेरी बजार पहुंच सम्पन्न हुआ। इस दौरान जगह जगह भव्य आरती के साथ पुष्प वर्षा भी की गयी। कार्यक्रम में बंटी राय, मुखलाल जायसवाल, नन्हे कसेरा समेत सैकड़ो लोग शामिल रहे।

