सैनिक संघ ने कथकौली लड़ाई मैदान पार्क में चलाया सफाई अभिययान




न्यूज़ विज़न। बक्सर
गुरुवार को जन सहयोग से कथकौली लड़ाई मैदान पार्क में सैनिक संघ के अध्यक्ष रामनाथ सिंह की अगुआई में सफाई अभियान का शुभारम्जिभ किया गया। जिसमे मुख्य रूप से संघ के महासचिव शैलेश ठाकुर और बरिष्ट पूर्व शिक्षक राज नारायण सिंह, समाजसेवी बलिहार निवासी सुनील सिंह, फोर सीजन मैरिज हॉल के मैनेजर मनजी सिंघानिया, नथुन साह के अलावे बहुत सारे स्थानीयलोगों का सहयोग मिला।








पार्क की दुर्दशा को लेकर सैनिक संघ का प्रतिनिधि मंडल डीएम से मिल सौंदर्यीकरण का करेगा पहल



सैनिक संघ के अध्यक्ष रामनाथ सिंह ने बताया कि पिछले दो वर्षों से पार्क के सौंदर्यीकरण के लिए प्रयासरत है। इसी कड़ी में पिछले बर्ष तत्कालीन जिलाधिकारी अमन समीर से एक प्रतिनिधिमंडल के माध्यम से पार्क के मरम्मत के लिए आग्रह किए थे। और हुआ भी था उसे देख रेख के लिए एक माली सह चौकीदार की नियुक्ति भी कराया गया था। लेकिन प्रशासन के लापरवाही तथा असमाजिक तत्वों के सक्रियता ने इस ऐतिहासिक पार्क को बदसूरत बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। उन्होंने कहा कि छठ बाद एक प्रतिनिधि मंडल वर्तमान जिलाधिकारी से मिल कर संरक्षण का गुहार लगाएगा। ताकि इस खूबसूरत स्थल को फिर से हरा भरा बनाया जा सके।

