OTHERS

रेडिएंट स्कूल द्वारा आयोजित स्वनिर्मित दिया सजावट प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, एक से बढ़कर एक दिया बनाये बच्चे 

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 

नगर के वीर कुंवर सिंह कॉलोनी स्थित रेडियंट पब्लिक स्कूल द्वारा शहर के किला मैदान स्थित स्टेडियम में दीपावली की पूर्व दिवस पर छात्र छात्राओं द्वारा दीपों के सजा कर रंग-रोगन एवं सजावट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसको लेकर बच्चे काफी उत्साहित दिखे।  और एक से बढ़कर एक दिये बनाकर आकर्षक ढंग से सजाया गया था। जिसमें कुल लगभग 400 बच्चों ने हिस्सा लिया।

 

कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय के निदेशक जयप्रकाश सिंह, सहायक विधुत अभियंता शिव कुमार व जिला समादेष्टा सह अग्निशमन पदाधिकारी विनोद यादव ने किया। प्रतोयोगिता में बच्चो द्वारा स्वनिर्मित लाये गए दियों का अवलोकन किया गया। जिनमें मोर के दिए काफी आकर्षक लगा।  प्रतियोगिता के दौरान प्रथम, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चो के अलावा अन्य 25 बच्चो को भी सांत्वना पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।

विद्यालय के संस्थापक पारसनाथ सिंह ने कहा कि हमें भारत के प्राचीन परंपराओं को जीवंत रखने का प्रयास करते रहना चाहिए. रेडियंट ने भी इस प्रतियोगिता को आयोजित करा कर दीपावली की प्राचीन परंपरा को बरकरार रखा है। इस दौरान चक्रहसी मुखिया प्रतिनिधि छोटू सिंह, नप उपाध्यक्ष प्रतिनिधि रामजी सिंह, प्रभाकर मिश्र, रघुनाथ शर्मा, चन्दन सिंह, अनिल उपाध्याय, संजीव कुमार, रेखा तिवारी, पुष्पा शर्मा, प्रतीक्षा कुमारी, सौम्या कुमारी, सोनी कुमारी, विभा सिंह समेत अन्य शिक्षकों की उपस्थिति रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button