एसपी ने आठ पुलिस पदाधिकारियों का फेरबदल करते हुए सौंपी जिम्मेवारी




न्यूज विजन । बक्सर
आरक्षी अधीक्षक मनीष कुमार ने जिले में विधि व्यवस्था को मजबूत और सक्रिय बनाने को लेकर शनिवार को जिले के लगभग आधा दर्जन से अधिक पुलिस पदाधिकारियों का फेरबदल किया है वही कुछ लोगो को वर्तमान थाना में हो प्रोन्नति करते हुए जिम्मेवारी सौंपी गई है। साथ ही आदेश जारी किया है की 24 घंटे के अंदर नव पदस्थापन जगह पर योगदान करें।
इधर से उधर किए गए पदाधिकारियों में पुलिस निरीक्षक विंदेश्वर राम को डुमराव थाना से पुलिस लाइन, पुलिस अवर निरीक्षक चुनमुन कुमारी को अपर थानाध्यक्ष महिला थाना से ओ पी प्रभारी बासुदेवा, पुलिस अवर निरीक्षक मुकेश कुमार को बक्सर नगर थाना से ओ पी प्रभारी भोजपुर, फिरोज आलम को अपर थानाध्यक्ष मुरार से थानाध्यक्ष नैनीजोर, अमरेश कुमार को पुलिस लाइन से अपर थानाध्यक्ष मुरार, संजय विकास त्रिपाठी को नगर थाना में प्रोन्नति करते हुए अपर थानाध्यक्ष, हरेश कुमार कुमार को मुफ्सिल थाना में प्रोन्नति करते हुए अपर थानाध्यक्ष, सुजाता कुमारी को महिला थाना में प्रोन्नति करते हुए अपर थानाध्यक्ष बनाया गया है।









