OTHERS

स्व. तारक नाथ गुप्ता की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर, 26 रक्तवीरों ने किया महादान

दो रक्तवीरांगनाओं ने भी बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, रक्तदान के प्रति युवाओं को जागरूक करने का संदेश

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 
जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने और समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 24 नवंबर को ब्यूटीफुल लाइफ ओनली ऑन डोनेटिंग ब्लड बक्सर की ओर से महादान शिविर का आयोजन किया गया। नियोजित रक्तदाता सह रोटेरियन सुजीत गुप्ता के पिता स्व. तारक नाथ गुप्ता की पुण्यतिथि के अवसर पर रोट्रैक्ट बक्सर के सहयोग से आयोजित यह शिविर सुबह 11 बजे मध्य लोहन्दी भवन, आरएन पथ, नगर परिषद के पीछे बक्सर में शुरू हुआ। शिविर में कुल 26 रक्तवीरों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता और सेवा का संदेश दिया।

 

शिविर में भाजपा नेता सुमित मानसिंहका, अमित केजरीवाल, सुधीर सर्राफ तथा रोट्रैक्ट के प्रिंस जयसवाल उपस्थित रहे। इस अवसर पर नेहा केजरीवाल और शालिनी सर्राफ सहित दो रक्तवीरांगनाओं ने भी रक्तदान किया। रक्तदान करने वालों में संजय पटवा, विनोद वर्मा, रिजवान अंसारी, सागर वर्मा, रवि शंकर शर्मा, अखिलेश राय, सुजीत गुप्ता, प्रशांत राय, चंदन चौधरी, भरत चौधरी, अभिषेक जयसवाल, धर्मेंद्र राय, गुलाम मोहम्मद, समीर अंसारी, आनंद कुमार, संजय कुमार, क्षितिज कुमार, दिनेश चौधरी और जय प्रकाश चौधरी समेत अन्य रक्तदाता शामिल रहे।

 

रोट्रैक्ट चेयरमैन सागर वर्मा ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रक्तदान से जरूरतमंद मरीजों को जीवनदान मिलता है। रक्तदान से पहले रक्तदाताओं का रक्तचाप, नाड़ी, तापमान और हीमोग्लोबिन जांच नि:शुल्क की जाती है। इसके साथ ही एचआईवी, हेपेटाइटिस बी एवं सी तथा सिफिलिस जैसे संक्रमणों की जांच भी होती है। उन्होंने युवाओं से नियमित रक्तदान कर सामाजिक जिम्मेदारी निभाने की अपील की। ब्लड बक्सर के उपाध्यक्ष रवि शंकर शर्मा ने कहा कि एक रक्तदान किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचाने में अहम भूमिका निभा सकता है। उन्होंने बताया कि इस माह का यह पहला रक्तदान शिविर है तथा भारत सरकार के नेशनल ब्लड डोनेशन ड्राइव के समर्थन में अगला शिविर 15 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा। इच्छुक युवा-युवतियां 8804433322 पर संपर्क कर पंजीकरण करा सकते हैं।

ब्लड बक्सर के संचालक प्रियेश रंजन ने सभी रक्तदाताओं और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था हर महीने रक्तदान शिविर आयोजित कर लोगों को जागरूक करती है। ‘शुभारंभ – नई सोच, नई परंपरा’ अभियान के तहत शुभ अवसरों पर रक्तदान की परंपरा शुरू करने का प्रयास किया जा रहा है। शिविर में रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। इस आयोजन को सफल बनाने में एचडीएफसी बैंक, अंकिता कुमारी, आदिल खान, निशा कुमारी, नसीम नायक तथा ब्लड बैंक के संतोष कुमार और राजन कुमार का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button