धनतेरस पर किसना डायमंड एंड गोल्ड में खरीदारी की खास तैयारी, स्कूटी और कार जीतने का सुनहरा मौका
‘त्योहार धमाका ऑफर’ के तहत डायमंड ज्वेलरी पर जीरो प्रतिशत मेकिंग चार्ज, गोल्ड ज्वेलरी पर भी विशेष लाभ; लेटेस्ट डिजाइन के आभूषणों से सजा प्रतिष्ठान

न्यूज़ विज़न । बक्सर
धनतेरस और दीपावली के पावन अवसर पर खरीदारी को खास और यादगार बनाने के लिए शहर के पिपरपाती रोड स्थित एक्सिस बैंक के समीप किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी की ओर से ग्राहकों के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं। त्योहार के उत्साह के बीच प्रतिष्ठान में सोने, हीरे और चांदी के आभूषणों की आकर्षक रेंज उपलब्ध कराई गई है। वहीं, ग्राहकों को खरीदारी पर विशेष लाभ देने के उद्देश्य से प्रतिष्ठान की ओर से ‘त्योहार धमाका ऑफर’ पेश किया गया है। इस ऑफर के तहत ग्राहकों को आकर्षक उपहारों के साथ लकी ड्रॉ के माध्यम से दो स्कूटी और एक कार जीतने का सुनहरा अवसर भी मिल रहा है।
इस संबंध में प्रतिष्ठान के प्रोपराइटर परशुराम वर्मा एवं हिमांशु वर्मा ने बताया कि धनतेरस और दीपावली को देखते हुए ग्राहकों की पसंद, जरूरत और बदलते फैशन के अनुरूप सोने एवं हीरे के आभूषणों की विशेष रेंज तैयार की गई है। प्रतिष्ठान में पारंपरिक आभूषणों के साथ-साथ लेटेस्ट डिजाइन की ज्वेलरी भी उपलब्ध है, जो त्योहारों के साथ-साथ शादी-विवाह एवं अन्य विशेष अवसरों के लिए भी उपयुक्त है।
उन्होंने बताया कि ग्राहकों को अधिक से अधिक लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से डायमंड ज्वेलरी की खरीदारी पर जीरो प्रतिशत मेकिंग चार्ज की विशेष सुविधा दी जा रही है। वहीं, गोल्ड ज्वेलरी की खरीदारी पर भी काफी कम मेकिंग चार्ज रखा गया है। इससे ग्राहक अपनी पसंद के आभूषण किफायती दरों पर खरीद सकेंगे। इसके अतिरिक्त प्रतिष्ठान में चांदी के पुराने एवं नए सिक्कों की भी विशेष व्यवस्था की गई है, ताकि धनतेरस के अवसर पर शुभ खरीदारी करने वाले ग्राहकों को एक ही छत के नीचे सभी विकल्प मिल सकें।
प्रोपराइटरों ने बताया कि ‘त्योहार धमाका ऑफर’ के माध्यम से ग्राहकों को खरीदारी के साथ बड़े उपहार जीतने का भी मौका दिया जा रहा है। लकी ड्रॉ में दो स्कूटी और एक कार रखी गई है, जो ग्राहकों के लिए इस त्योहार को और भी खास बना सकती है। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि धनतेरस एवं दीपावली के शुभ अवसर पर किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी पहुंचकर आभूषणों की आकर्षक रेंज और विशेष ऑफर का लाभ उठाएं।




