OTHERS

हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर सजा काव्य का मंच, कवियों की रचनाओं से गूंजा सभागार

रोटरी क्लब के आयोजन में देशभक्ति, हास्य-व्यंग्य और सामाजिक सरोकारों पर कवियों ने बांधा समां, करीब 25 रचनाकारों ने दी प्रस्तुतियां

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 
हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर रोटरी क्लब की ओर से रविवार को हिंदी दिवस कवि सम्मेलन-2026 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहर के साहित्यप्रेमियों और रोटेरियन सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। देशभक्ति, सामाजिक सरोकार, हास्य-व्यंग्य और समसामयिक विषयों पर कवियों की प्रभावशाली प्रस्तुतियों ने श्रोताओं को देर तक बांधे रखा। काव्य पाठ के दौरान सभागार तालियों और ठहाकों से गूंजता रहा।

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता रोटरी क्लब अध्यक्ष निर्मल कुमार सिंह ने की। मंच संचालन श्री भगवान सिंह एवं जाने-माने शायर साबित रोहतासवी ने अपने प्रभावी और रोचक अंदाज में किया। कवि सम्मेलन में करीब 25 कवियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से हिंदी भाषा की महत्ता, सामाजिक विसंगतियों, बदलते परिवेश और मानवीय संवेदनाओं को शब्द दिए। कवि सम्मेलन में धनु लाल प्रेमातुर, शिव बहादुर पांडेय ‘प्रीतम’, श्री भगवान पांडेय ‘निराश’, डॉ. अरुण मोहन मारवि, वैरागी प्रभाष चतुर्वेदी, विष्णुदेव तिवारी, प्रो. श्रीकांत चतुर्वेदी, नंदेश्वर उपाध्याय, साबित रोहतासवी, फारूक सैफी, हृदय नारायण शर्मा ‘हेहर’, रामेश्वर प्रसाद वर्मा, रत्नेश ओझा ‘राही’, वशिष्ठ पांडेय, उमेश कुमार पाठक ‘रवि’, राजय सागर, धनंजय गड़ाकेश, राजा रमेश पांडेय और राजा रमन पांडेय समेत अन्य रचनाकारों ने काव्य पाठ किया।

 

हास्य-व्यंग्य की प्रस्तुतियों पर श्रोताओं ने जमकर ठहाके लगाए, वहीं ओजपूर्ण और भावपूर्ण कविताओं ने वातावरण को गंभीर एवं भावुक बना दिया। कवियों की प्रस्तुतियों के बीच श्रोताओं की तालियों से सभागार लगातार गूंजता रहा। इस अवसर पर रोटरी क्लब की ओर से सभी कवियों को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मानित किया गया। क्लब अध्यक्ष निर्मल कुमार सिंह ने कहा कि हिंदी केवल एक भाषा नहीं, बल्कि देश की सांस्कृतिक चेतना और भावनाओं को जोड़ने वाली मजबूत कड़ी है। ऐसे साहित्यिक आयोजनों से समाज में हिंदी के प्रति सम्मान बढ़ता है और नई पीढ़ी में साहित्य के प्रति रुचि पैदा होती है।

कार्यक्रम में रोटरी के सहायक गवर्नर टीएन चौबे, वरिष्ठ रोटेरियन प्रदीप कुमार जायसवाल, पूर्व अध्यक्ष डॉ. दिलशाद आलम, सचिव मनोज वर्मा, कोषाध्यक्ष कुमार सागर, रो. कृष्णानंद सिंह टुन्नू, शिवाधर तिवारी, एसएम साहिल, रवि निर्मल, अरुण कुमार, रो. सुनीता सिंह, प्रभुनाथ प्रसाद, अनिल जायसवाल, राजकुमार सिंह, सुनील कुमार, विवेक कुमार तथा रोटेरियन डोमेनिक अमलान समेत क्लब के अन्य सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में रोटेरियन मीना सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने सभी कवियों, अतिथियों, साहित्यप्रेमियों एवं रोटेरियन सदस्यों के प्रति आभार जताते हुए आयोजन को सफल बनाने में सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button