चंद्रयान 3 के वैज्ञानिकों के सम्मान में रेडिएंट के छात्र छात्राओं ने निकाली प्रभातफेरी




न्यूज विजन । बक्सर
23 अगस्त के दिन का खास महत्व न सिर्फ भारत, बल्कि पूरी दुनिया के लिए अनंत काल तक बना रहेगा। चंद्रयान -3 की सफलता के उपलक्ष्य में और भारतीय वैज्ञानिकों के सम्मान में नगर के वीर कुंवर सिंह कॉलोनी स्थित रेडियंट पब्लिक स्कूल ने मंगलवार को प्रभात फेरी निकाली। जो आईटीआई फील्ड से होते हुए कॉलेज गेट, पुलिस चौकी, ज्योति चौक होते हुए पुनः अपने विद्यालय पर वापस आयी। इस दौरान जितने बच्चे व शिक्षक प्रभात फेरी में शामिल थे उन्होंने भारत माता की जय के जयघोष से पुरे नगर को गूंजयामान कर दिया।
प्रभात फेरी के दौरान निदेशक पारसनाथ सिंह ने कहा हमारे देश के वैज्ञानिक एस सोमनाथ व उनकी टीम ने जो आज कर दिखाया है वह शायद ही कोई कर पाए। दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान उतारने वाला पहला देश बना है भारत। मौके पर प्रधानाध्यापक जय प्रकाश सिंह की माने तो चंद्रयान-3 की सफलता के बाद पूरे विश्व में भारत का डंका बज रहा है। जिसकी गूँज हर भारतीय बहुत आसानी से सुन सकता है। अदिति सिंह, सोमी कुमारी, आकृति कुमारी, शालिनी कुमारी, मुस्कान कुमारी, सुमित्रा कुमारी, सौरभ कुमार, हिमांशु कुमार, आयुष पांडेय, हिमांशु सिंह आदि बच्चों-बच्चियों की माने तो चंद्रयान-3 की सफलता उनके लिए प्रेरणा है। क्योंकिं वैज्ञानिकों की टीम में महिलाओं की भागीदारी 50% थी। इसलिए चंद्रयान-3 की सफलता के बाद यह कोई नहीं कहेगा कि महिलाएं पीछे हैं। क्योंकिं महिलाएं तो अब चाँद पर हैं। इसी के साथ उन्होंने भारत माता की जयघोष आरंभ कर दिया। प्रभात फेरी में उप प्रधानाचार्या श्यामली सिंह के अलावा अन्य सभी शिक्षक शिक्षिकाये व स्टॉफ मौजूद रहे।









