OTHERS

अपनी मांगों को लेकर आंदोलन के मूड में हैं नप के सफाई मित्र

माले सह मजदूर नेता संजय शर्मा ने स्वच्छता पदाधिकारी के माध्यम से ईओ को सौंपा ज्ञापन

न्यूज विजन। बक्सर
नगर परिषद के सफाई मित्र अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन के मूड में हैं। वे आगामी 7 मई के बाद कभी भी कामकाज ठप कर बड़ा आंदोलन का रास्ता अख्तियार कर सकते हैं। इस बावत माले सह मजदूर नेता संजय शर्मा के नेतृत्व में सफाई मित्रों ने मंगलवार को नगर परिषद के स्वच्छता पदाधिकारी के माध्यम से ईओ को हस्ताक्षर युक्त मांग-पत्र सौंपा है।

 

उन्होंने आवेदन में कहा है कि पिछले दिनों आन्दोलनरत सफाई कर्मियों के साथ हुई समझौता के अनुसार हम सभी सफाई कर्मियों का मासिक भुगतान माह के 7 तक तक कार्य एजेंसी द्वारा देने को निर्धारित किया गया था। वहीं अप्रैल माह से मजदूरी दर प्रतिदिन 528₹ देने पर सहमति बनी थी। सभी सफाई कर्मियों का ईपीएफ राशि को अद्यतन कर बकाया भुगतान तत्काल खाते में जमा करने की सहमति बनी थी। तथा ईएसआई कार्ड भी उपलब्ध कराना भी सुनिश्चित किया गया था। समझौते के अनुसार ई रिक्शा महिला चालक सहित सभी सफाई कर्मियों को समान काम के बदले समान वेतन देने पर भी सहमति हुई थी। उपरोक्त विषय को निर्धारित समय और समझौता के अनुसार अगर लागू नहीं किया गया तो समझौते का उल्लंघन मानते हुए हम सभी सफाई कर्मी आंदोलन को बाध्य हो जाएंगे जिसकी सारी जिम्मेदारी और जवाबदेही नगर परिषद प्रशासन की होगी।

 

मांग-पत्र पर सफाई मित्र मुकेश कुमार, सनोज कुमार, सन्तु कुमार, भोला कुमार, पवन कुमार, पंकज कुमार, अशोक आदि ने अपना हस्ताक्षर बनाया है। माले सह मजदूर नेता संजय शर्मा ने कहा कि नगर परिषद प्रशासन मजदूरों की मांगों को गंभीरता से ले अन्यथा आंदोलन के अलावा कोई और रास्ता इन सफाई कर्मियों के पास नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button