जन-समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए जनता के बीच सक्रिय रहेगी पार्टी: बजरंगी मिश्रा


न्यूज विजन। बक्सर
जन सुराज पार्टी के जिला कार्यालय में गुरुवार को एकलपद की संगठनात्मक बैठक जिला अध्यक्ष बजरंगी मिश्रा की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुई। मौके पर संगठन सशक्तिकरण पर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी रणनीति तथा क्षेत्र की जन-समस्याओं पर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया गया।उपस्थित नेताओं ने संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया। बैठक में एकल पद के सभी पदाधिकारी मैजूद रहे। मौके पर यह निर्णय लिया गया कि पार्टी जन-समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए जनता के बीच लगातार सक्रिय रहेगी तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा।
बैठक में जिला अध्यक्ष बजरंगी मिश्रा, युवा अध्यक्ष अजीत सम्राट, महिला जिला अध्यक्ष आशा देवी, किसान अध्यक्ष शंभूनाथ मिश्रा, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ विष्णुदेव तिवारी, ओबीसी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष जयशंकर सिंह, कर्पूरी मंच के नीलू खरवार, व्यवसाय प्रकोष्ठ के संजय कुमार, अल्पसंख्यक फैयाज खान आदि मौजूद थे।





