OTHERS

गंगाराम मदन प्रसाद झुन बाबू सर्राफ में अक्षय तृतीया पर खरीदारी का सुनहरा मौका, एडवांस बुकिंग शुरू

स्थायी दर पर मनपसंद जेवर की बुकिंग, डायमंड ज्वेलरी पर 25% तक की छूट—शुभ लग्न के लिए खास ऑफर

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 
आगामी दिनों में अक्षय तृतीया एवं शुभ लग्न को लेकर शहर में ज्वेलरी खरीदारी का माहौल गर्माने लगा है। इसी क्रम में यमुना चौक स्थित गंगाराम मदन प्रसाद झुन बाबू सर्राफ की प्रतिष्ठित एवं बक्सर की भरोसेमंद दुकान पर मनपसंद जेवरों की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है।

 

इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रोप्राइटर अशोक कुमार सर्राफ ने बताया कि अक्षय तृतीया और आगामी विवाह सीजन को देखते हुए ग्राहक बड़ी संख्या में अपनी पसंद के जेवर स्थायी दर पर अग्रिम राशि देकर बुक करवा रहे हैं। इससे उन्हें बढ़ती कीमतों से राहत मिल रही है। उन्होंने बताया कि दुकान पर डायमंड ज्वेलरी में लगे हीरों के मूल्य पर 25 प्रतिशत तक का आकर्षक डिस्काउंट दिया जा रहा है, जो ग्राहकों के लिए विशेष अवसर है।

 

दुकान में हर सीजन के अनुरूप आधुनिक डिजाइन के सोने-चांदी के जेवर, सिक्के, चांदी (92.5) के फैंसी आभूषण, बर्तन, मूर्तियां एवं उपहार सामग्री उपलब्ध हैं, जो अक्षय तृतीया और शुभ लग्न के लिए खरीदारी को और खास बना रहे हैं। अक्षय तृतीया जैसे शुभ पर्व पर सोना-चांदी खरीदना अत्यंत मंगलकारी माना जाता है, ऐसे में यह ऑफर ग्राहकों के लिए एक बेहतरीन अवसर साबित हो रहा है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button