OTHERS

गर्मी का बढ़ा प्रभाव: व्यवहार न्यायालय के समय में हुआ बदलाव, 13 अप्रैल से न्यायालय का समय सुबह 7:30 बजे से

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 
बढ़ती गर्मी को देखते हुए बक्सर न्यायिक प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश काजल झा द्वारा बृहस्पतिवार को जारी पत्र के अनुसार, जिला बार एसोसिएशन बक्सर के निर्णय के आधार पर व्यवहार न्यायालय के कार्य समय में परिवर्तन किया गया है।

 

जारी निर्देश के मुताबिक आगामी 13 अप्रैल से 27 जून तक बक्सर व्यवहार न्यायालय का संचालन सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक किया जाएगा। इस दौरान न्यायिक कार्य सुचारू रूप से संपन्न होंगे। साथ ही न्यायालय में प्रतिदिन 10:00 बजे से 10:30 बजे तक लंच ब्रेक निर्धारित किया गया है, ताकि न्यायिक पदाधिकारी एवं कर्मचारी गर्मी के बीच थोड़ी राहत पा सकें।

 

यह निर्णय खासतौर पर भीषण गर्मी और लू के बढ़ते प्रकोप को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, जिससे न्यायालय में कार्यरत कर्मियों, अधिवक्ताओं और आम लोगों को सहूलियत मिल सके। न्यायालय प्रशासन ने सभी संबंधित पक्षों से अपील की है कि वे नए समय का पालन करते हुए अपने कार्यों का निष्पादन सुनिश्चित करें।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button