OTHERS

जोनल मीट में रोटरी बक्सर का परचम : टी. एन. चौबे बने असिस्टेंट गवर्नर

न्यूज़ विजन | बक्सर  
रोटरी क्लब बक्सर के लिए गर्व का क्षण तब आया जब जोनल मीट में वरिष्ठ रोटेरियन टी. एन. चौबे को असिस्टेंट गवर्नर की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई। इस उपलब्धि से न सिर्फ क्लब बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ा है। शहर के होटल ईस्टर्न ग्रेस में आयोजित भव्य रोटरी कार्यक्रम में क्लब के अध्यक्ष डॉ. दिलशाद आलम, पीडीजी डॉ. सी. एम. सिंह समेत कई वरिष्ठ रोटेरियनों की मौजूदगी रही। कार्यक्रम में रोटरी के विभिन्न पदाधिकारियों एवं सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गईं।

 

इस अवसर पर रोटेरियन प्रदीप कुमार जायसवाल, संजय कुमार त्रिपाठी, मीना सिंह, दीपक अग्रवाल, संजीव कुमार गुप्ता, एस. एम. साहिल, पंकज प्रभाकर पंडित, सौरभ तिवारी और सत्येंद्र कुमार सिंह सहित अन्य सदस्यों को नई भूमिकाएं सौंपी गईं। सभी ने रोटरी की पब्लिक इमेज और फाउंडेशन सदस्यता बढ़ाने पर जोर दिया। कार्यक्रम के उद्घाटन भाषण में अध्यक्ष डॉ. दिलशाद आलम ने कहा कि रोटरी क्लब बक्सर आज मील का पत्थर साबित हो रहा है। उन्होंने बताया कि पूरे डिस्ट्रिक्ट 3250 में बक्सर एकमात्र क्लब है जिसने 50-50 का अनुपात पूरा कर विशेष पहचान बनाई है।

 

उन्होंने यह भी बताया कि क्लब में लगभग पांच मेजर डोनर हैं, जिनमें दीपक अग्रवाल, प्रदीप केसरी, प्रदीप जायसवाल, डॉ. दिलशाद आलम और डॉ. आर. के. सिंह शामिल हैं। वहीं बेनिफैक्टर के रूप में डॉ. दिलशाद आलम, डॉ. आर. के. सिंह और सुनील समेत अन्य लोग हर वर्ष योगदान देते हैं। रोटरी क्लब बक्सर अपने लगभग 80 सक्रिय सदस्यों के साथ बड़े क्लब के रूप में उभर रहा है और सामाजिक कार्यों में लगातार नई मिसाल कायम कर रहा है। अपने संबोधन में नव-नियुक्त असिस्टेंट गवर्नर टी. एन. चौबे ने कहा कि रोटरी को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए कई ठोस कदम उठाने होंगे। उन्होंने कहा कि हमेशा आने वाला कल बेहतर बनाने की सोच ही हमारी असली ताकत है।

उन्होंने मंच से डॉ. सी. एम. सिंह, डॉ. दिलशाद आलम और पूरी टीम को बधाई देते हुए क्लब के ऐतिहासिक कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम में मेंटर पीपी सौरभ तिवारी, जनरल सेक्रेटरी सत्येंद्र कुमार सिंह, इवेंट चेयरमैन सहित कई पूर्व अध्यक्षों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इसके अलावा रोटेरियन राजेश कुमार केसरी, मनीष पांडे, मनोज कुमार (सेक्रेटरी इलेक्ट), निर्मल कुमार सिंह (प्रेसिडेंट इलेक्ट), परशुराम वर्मा, हेमंत कुमार सिंह, मंजेश केसरी, सुरेश, नरेश पोद्दार, कृष्णानंद कुमार सिंह, रोहतास गोयल, प्रदीप केसरी, मीना सिंह, विवेक कुमार, सुनीता देवी, आशुतोष अस्थाना, ज्योति जोशी, सीए सागर, राज कुमार, बबलू वर्मा समेत बड़ी संख्या में रोटेरियन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रदीप जायसवाल ने किया, जबकि अंत में धन्यवाद ज्ञापन निर्मल कुमार सिंह द्वारा प्रस्तुत किया गया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button