अक्षय तृतीया से पहले तनिष्क शोरूम में उमड़ी ग्राहकों की भीड़, प्री-बुकिंग ऑफर में 25% भुगतान पर फिक्स हो रहा गोल्ड रेट


न्यूज़ विज़न। बक्सर
शहर के ज्योति प्रकाश चौक स्थित तनिष्क शोरूम में अक्षय तृतीया को लेकर ग्राहकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। खरीदारी के इस शुभ पर्व से पहले ही स्टोर में प्री-बुकिंग ऑफर का लाभ उठाने के लिए ग्राहकों की अच्छी-खासी भीड़ जुट रही है। लोग अपनी पसंदीदा ज्वेलरी की एडवांस बुकिंग कराकर इस विशेष अवसर का फायदा ले रहे हैं।
शोरूम के स्टोर मैनेजर मिस्टर आदित्य पांडेय ने बताया कि इस खास प्री-बुकिंग ऑफर के तहत ग्राहकों को केवल प्रोडक्ट वैल्यू का 25 प्रतिशत भुगतान करना होगा, जिससे उनका गोल्ड रेट सुरक्षित हो जाता है। उन्होंने बताया कि अगर भविष्य में सोने की कीमत में गिरावट आती है तो ग्राहकों को कम रेट का लाभ मिलेगा, वहीं कीमत बढ़ने की स्थिति में बुकिंग के समय का रेट ही लागू रहेगा। इस सुविधा से ग्राहकों को बाजार के उतार-चढ़ाव से राहत मिल रही है। उन्होंने आगे जानकारी दी कि 10 अप्रैल से 20 अप्रैल तक प्रति ग्राम सोने पर ₹201 का आकर्षक डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। इसके अलावा मेकिंग चार्ज पर 20 प्रतिशत तक की छूट उपलब्ध है, हालांकि इस पर कंपनी की टर्म्स एंड कंडीशंस लागू रहेंगी।
ग्राहकों के लिए एक्सचेंज ऑफर भी उपलब्ध है, जिसके तहत वे अपने पुराने सोने के आभूषण देकर बाजार से बेहतर मूल्य पर नई ज्वेलरी खरीद सकते हैं। वहीं डायमंड ज्वेलरी पर 15 से 30 प्रतिशत तक का लाभ भी दिया जा रहा है, जो इस ऑफर को और खास बना रहा है। अक्षय तृतीया जैसे शुभ अवसर पर तनिष्क का यह ऑफर ग्राहकों के लिए निवेश और खरीदारी का बेहतरीन मौका साबित हो रहा है। यही वजह है कि लोग बड़ी संख्या में पहुंचकर इस ऑफर का लाभ उठा रहे हैं।





