महिला सम्मान, समानता और सुरक्षित कार्य परिवेश को बढ़ावा देने पर दिया बल
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बक्सर व्यवहार न्यायालय परिसर में महिला कर्मचारियों ने की बैठक


न्यूज विजन। बक्सर
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बक्सर व्यवहार न्यायालय परिसर में महिला कर्मचारियों की
बैठक हुई। बैठक में महिला सम्मान, समानता और सुरक्षित कार्य परिवेश को बढ़ावा देने पर बल दिया गया तथा न्यायिक परिवेश में सम्मानजनक माहौल बनाए रखने के लिए सभी को सजग रहने का आह्वान किया गया।
महिला कर्मचारियों ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का उद्देश्य महिलाओं के अधिकार, समान अवसर और सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। न्यायालयों में महिला न्यायिक पदाधिकारियों, महिला अधिवक्ताओं और महिला अभियोजन अधिकारियों की संख्या बढ़ी है, लेकिन महिलाओं के लिए बुनियादी सुविधाओं की स्थिति अभी भी संतोषजनक नहीं है। इस दिशा में सुधार की आवश्यकता पर बल दिया गया।
इस अवसर पर महिला कर्मचारी प्रियंका कुमारी ने अपनी कविता के माध्यम से उपस्थित कर्मचारियों को संदेश दिया। उन्होंने कहा कि
“कहां हारती हैं महिलाएं, उन्हें तो हराया जाता है, जग क्या कहेगा कहकर डराया जाता है।”
बैठक में ज्योति कुमारी, नूतन कुमारी, प्रियंका कुमारी, चित्रा कुमारी, देवंती देवी, सोनिका, मुक्ता, कोमल सिंह, सोनम कुमारी, मंजुला कुमारी, सोनल कुमारी, रचिता कुमारी सहित अन्य महिला कर्मचारी मौजूद थीं।





