युवा संगठित होकर अपने अधिकारों और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए आगे आएं
भारत की जनवादी नौजवान सभा की ओर से छात्र-युवा संवाद कार्यक्रम का किया गया आयोजन


न्यूज विजन। बक्सर
शहर के मल्लाह टोली मोड़ स्थित एक निजी हॉल में भारत की जनवादी नौजवान सभा के तत्वावधान में छात्र-युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता धीरेंद्र कुमार चौधरी ने की। बैठक में युवाओं ने संगठन विस्तार, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।
भारत की जनवादी नौजवान सभा के राज्य सचिव रजनीश कुमार ने कहा कि आज के समय में युवाओं के सामने शिक्षा, रोजगार और सामाजिक असमानता जैसे कई गंभीर सवाल हैं। इन चुनौतियों का समाधान तभी संभव है, जब युवा संगठित होकर अपने अधिकारों और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए आगे आएंगे। उन्होंने युवाओं से अपील किया कि वे सामाजिक न्याय, समानता और संविधानिक मूल्यों को मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभाएं।
धीरेंद्र चौधरी ने कहा कि भारत की जनवादी नौजवान सभा हमेशा से युवाओं के हक और अधिकारों की आवाज उठाती रही है। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य जिले के अधिक से अधिक युवाओं को जोड़कर शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर संघर्ष को मजबूत करना है।
मौके पर पूर्व डीवाईएफआई के नेता रमेश कुमार एवं दिनेश कुमार ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कि युवाओं की एकजुटता ही समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला सकता है। उन्होंने युवाओं से अपील किया कि वे सामाजिक सरोकारों के प्रति जागरूक रहें और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए संगठित प्रयास करें।
बैठक के दौरान सर्वसम्मति से भारत नौजवान सभा, बक्सर जिला की वर्किंग कमेटी का गठन किया गया, जिसमें धीरेंद्र चौधरी को जिला संयोजक तथा रमेश राम को सह- संयोजक चुना गया। इसके साथ ही दिनेश कुमार, गोलू कुमार, शंकर कुमार और श्रवण कुमार राम को सदस्य बनाया गया। इस प्रकार वर्किंग कमेटी में कुल सात सदस्यों को जिम्मेदारी दी गई।





