OTHERS

महिला दिवस पर बक्सर में अनोखी पहल: ‘किसना डायमंड एंड गोल्ड’ बना एक दिन के लिए ‘राधा डायमंड एंड गोल्ड’

महिलाओं को देवी स्वरूप मानकर किया गया सम्मान, नेल आर्ट कार्यक्रम और आकर्षक ऑफर्स से खास बना उत्सव

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 
बक्सर शहर के पी.पी. रोड स्थित ‘किसना डायमंड एंड गोल्ड’ शोरूम में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर परंपरा और व्यापार से परे जाकर एक अनोखी मिसाल पेश की गई, जिसकी चर्चा पूरे जिले में हो रही है। महिलाओं को समाज में अग्रणी स्थान देने और उनके हौसले को नई उड़ान देने के संकल्प के साथ संस्थान ने केवल एक दिन के लिए अपने शोरूम का नाम बदलकर ‘राधा डायमंड एंड गोल्ड’ कर दिया।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ फ्रेंचाइजी पार्टनर परशुराम वर्मा द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि नारी शक्ति के बिना सृष्टि और समृद्धि दोनों अधूरी हैं। शोरूम में पहुंचने वाली हर महिला ग्राहक का स्वागत किसी अतिथि की तरह नहीं, बल्कि देवी के रूप में किया गया। संस्थान की ओर से सभी महिला ग्राहकों को दुपट्टा और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया, जिसे पाकर महिलाओं के चेहरे पर गर्व और खुशी की झलक साफ दिखाई दी। सम्मान समारोह के बाद एक भव्य केक काटा गया, जिसमें शोरूम के स्टाफ और वहां मौजूद महिला ग्राहकों ने एक साथ मिलकर खुशियां साझा कीं। पूरा परिसर “महिला दिवस अमर रहे” और नारी शक्ति के नारों से गूंज उठा। इस छोटे से आयोजन ने ग्राहकों और संस्थान के बीच एक मजबूत भावनात्मक रिश्ता कायम कर दिया।

 

इस दिन को और यादगार बनाने के लिए शोरूम के भीतर विशेष ‘नेल आर्ट प्रोग्राम’ का आयोजन किया गया। प्रोफेशनल नेल आर्टिस्ट्स ने महिलाओं को उनकी पसंद के डिजाइन और रंगों के साथ नेल मेकओवर दिया। बड़ी संख्या में महिलाओं ने इस गतिविधि में भाग लिया और अपनी खुशी जाहिर की। एक महिला ग्राहक ने कहा कि आभूषण तो हम हमेशा खरीदते हैं, लेकिन इस तरह का सम्मान पाकर आज खुद को बहुत खास महसूस हो रहा है।

धमाकेदार ऑफर्स की बौछार
उत्सव के साथ खरीदारी को भी यादगार बनाने के लिए शोरूम द्वारा विशेष ‘वुमन्स डे ऑफर’ की घोषणा की गई। इसके तहत गोल्ड और डायमंड आभूषणों पर आकर्षक छूट दी गई। साथ ही प्रति 5 ग्राम की खरीदारी पर 5000 रुपये की सीधी छूट मेकिंग चार्ज और अन्य शुल्कों पर प्रदान की गई। यह ऑफर खास तौर पर महिलाओं को निवेश के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से लाया गया था।

प्रबंधन का संदेश
फ्रेंचाइजी पार्टनर परशुराम वर्मा ने आयोजन की सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि ‘कृष्णा से राधा बनने का सफर’ केवल नाम बदलने तक सीमित नहीं था, बल्कि इसके माध्यम से यह संदेश देने का प्रयास किया गया कि नारी ही शक्ति का आधार है। उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश है कि बक्सर की हर महिला सशक्त बने और अपने सपनों को पूरा करे। यह दिन बक्सर के व्यापारिक इतिहास में एक ऐसे अवसर के रूप में दर्ज हो गया, जहां व्यापार के साथ-साथ मानवीय मूल्यों और नारी गरिमा को भी सर्वोच्च स्थान दिया गया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button