तनिष्क बक्सर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हुआ महिलाओं का सम्मान


न्यूज़ विज़न। बक्सर
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च को शहर के ज्योति प्रकाश चौक स्थित तनिष्क शो रूम में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिलाओं को पौधा और पेन भेंट कर सम्मानित किया गया तथा समाज में उनके योगदान और उपलब्धियों की सराहना की गई।
कार्यक्रम के दौरान स्टोर के बिजनेस एसोसिएट दीपक पाण्डेय ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महिलाओं की भूमिका हर क्षेत्र में अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने समाज, परिवार और कार्यक्षेत्र में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी और उनकी उपलब्धियों की सराहना करते हुए सभी महिलाओं को महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। वहीं स्टोर मैनेजर आदित्य पाण्डेय ने भी सभी महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी। उन्होंने बताया कि तनिष्क महिलाओं के श्रृंगार को ध्यान में रखते हुए लगातार आकर्षक और आधुनिक डिजाइन प्रस्तुत करता रहा है। अपनी उत्कृष्ट डिज़ाइन, गुणवत्ता और विश्वसनीयता के कारण तनिष्क को भारत के प्रमुख ज्वेलरी ब्रांड्स में गिना जाता है।
उन्होंने आगे बताया कि तनिष्क अपने ग्राहकों को कैरट मीटर के माध्यम से आभूषणों की शुद्धता की गारंटी देता है। साथ ही 100 प्रतिशत एक्सचेंज वैल्यू के साथ तनिष्क के आभूषणों का आदान-प्रदान किया जाता है। बाजार से खरीदे गए आभूषणों को भी मामूली कटौती के साथ एक्सचेंज किया जाता है, जबकि यदि ज्वेलरी 22 कैरेट की होती है तो उस पर किसी प्रकार की कटौती नहीं की जाती।
स्टोर मैनेजर ने बताया कि तनिष्क अपने ग्राहकों को भरोसा दिलाता है कि उनके सपनों की उड़ान में आपके श्रृंगार को खास बनाने के लिए तनिष्क आपके हमेशा साथ है। तनिष्क में ज्वेलरी चाहे कहीं से भी खरीदी गई हो, उसकी सर्विस के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाता। ग्राहक अपनी पुरानी ज्वेलरी की क्लीनिंग, पॉलिशिंग और कैरट मीटर पर शुद्धता की जांच निशुल्क करवा सकते हैं। इसके लिए स्टोर की ओर से सभी ग्राहकों को आमंत्रित किया गया है।





