OTHERS

मशरूम उत्पादन कर स्वावलंबी बन सकती हैं महिलाएं

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर केविके में संगोष्ठी का हुआ आयोजन

न्यूज विजन। बक्सर
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कृषि विज्ञान केंद्र में रविवार को दान से लाभ विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में प्रगतिशील महिला व पुरुष किसानों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि नगर परिषद की पूर्व अध्यक्ष मीना सिंह और कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय वैज्ञानिक डॉ देवकरन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

 

मौके पर डॉ देवकरण ने कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से संचालित विभिन्न परियोजनाओं और गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वहीं केंद्र के विशेषज्ञ हरिगोविंद ने महिलाओं को सशक्त बनाने और स्वरोजगार निर्माण के लिए मशरूम उत्पादन की तकनीकी जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं को सब्जियों की पौधशाला तैयार करने की तकनीक को भी साझा किया। उन्होंने कहा कि मशरूम उत्पादन कर महिलाएं स्वावलंबी बन सकती हैं। ख्य अतिथि नगर परिषद की पूर्व अध्यक्ष मीना सिंह ने महिला सशक्तिकरण एवं समाज के निर्माण में महिलाओं के योगदान पर प्रकाश डाला।

 

मौके पर मौजूद सभी महिला पुरुष किसानों के बीच मशरूम और सब्जियों के उन्नत बीज का वितरण किया गया। कार्यक्रम में समाजसेवी राजकुमार सिंह, पप्पू यादव, निरंजन राम, हेमलता पांडेय, गीता देवी, रजवंती देवी, देवकी सिंह, बिंदु जायसवाल, लीलावती, पूनम देवी, बुधिया देवी, समेत 40 महिला व पुरुष किसानों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में केंद्र के आरिफ परवेज, संदीप कुमार, ब्रह्मदेव पासवान और संतोष प्रसाद का अहम योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button