प्राचार्य केके सिंह ने कहा – जहां नारी का सम्मान होता है, वही समाज महान होता है
अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर छात्राओं ने महर्षि विश्वामित्र कालेज परिसर में किया पौधरोपण


न्यूज विजन। बक्सर
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रेरणा फाउंडेशन के बैनर तले महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय, बक्सर में छात्राओं ने पौधरोपण किया। महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ केके सिंह ने बताया कि जहां नारी का सम्मान है वही समाज महान है। आज प्रेरणा फाउंडेशन के छात्राओं ने पौधरोपण कर रही हैं। इन सभी बच्चियों के हौसला देख कर काफी प्रसन्न हूं।
उन्होंने कहा कि हमारा समाज बदल रहा है। हर क्षेत्र में महिलाएं आगे बढ़कर हिस्सा ले रही हैं। कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए अभिषेक मिश्रा ने बताया कि प्रेरणा के सभी स्वयं सेविकाएं समाज के विभिन्न पहलुओं पर बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं और नेतृत्व भी कर रही हैं। प्रेरणा के माध्यम से हम सभी हर दिन जरूरतमंद को ब्लड मुहैया कराते हैं। साथ ही शहर के चौक चौराहे पर रात्रि में सो रहे भूखे लोगों को भोजन भी करते हैं। धन्यवाद ज्ञापन विवेक सिन्हा ने किया।
कार्यक्रम में वीरेंद्र, चिन्मय प्रकाश झा, अंजली दुबे, समीक्षा कुमारी, आकांक्षा कुमारी, सपना कुमारी, नेहा कुमारी, खुशी कुमारी, मुस्कान कुमारी, पूर्णिमा कुमारी, अनन्य कुमारी के साथ-साथ कृष्ण कुमार, आशीष मिश्रा, ऋषु मिश्रा, राहुल रंगीला समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।





