OTHERS

गंगा धाम, कम्हरिया में 5 फरवरी से श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का होगा शुभारंभ

गंगा पुत्र लक्ष्मी नारायण ने कहा-सवा लाख हनुमान चालीसा का अखंड हरिकीर्तन अनवरत चलेगा

न्यूज विजन। बक्सर

गंगाधाम आश्रम, कम्हरिया में श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ का भव्य आयोजन 5 फरवरी से होगा। श्री श्री 1008 श्री गंगा पुत्र लक्ष्मी नारायण ने कहा कि यज्ञ का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ होगा। खास यह है कि यह आयोजन पवित्र गंगा के गोद में हो रहा है। वहीं सवा लाख हनुमान चालीसा का अखंड हरिकीर्तन अनवरत चलेगा। इसमें काशी के ब्राह्मणों और स्थानीय लोग हिस्सा लेंगे।

 

 

 

उन्होंने कहा कि सतयुग, त्रेता और द्वापर से सिद्धाश्रम बक्सर में यज्ञ होते आ रहा है। बक्सर यज्ञ भूमि है। यहां हजारों ऋषियों व मुनियों ने तप किया है। उन्होंने कहा कि सिद्धाश्रम बक्सर कभी संत विहीन रहा ही नहीं है। यही वजह है कि बक्सर को सिद्धाश्रम कहा जाता है। सिद्धाश्रम के आगे कोई तीर्थ नहीं हुआ और ना आगे होगा। यह धरती आशीर्वाद युक्त धरती है। बक्सर वामन अवतार की भूमि है। भगवान वराह संकल्प लेते हैं कि हमारा बक्सर है। बक्सर की महिमा अपने आप में है।

 

 

 

उन्होंने कहा कि बक्सर के स्मरण मात्र से लोगों का कष्ट खत्म हो जाता है। बक्सर को बक्सर बनाने के लिए संतों को आगे आना होगा, तभी बक्सर दिव्य होगा। उन्होंने बताया कि आगामी 10 फरवरी को यज्ञ की पूर्णाहुति पर विशाल भंडारा का आयोजन किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button