OTHERS

न्यू दिल्ली पब्लिक स्कूल में दसवीं बोर्ड के विद्यार्थियों के सम्मान में फेयरवेल पार्टी का हुआ आयोजन 

छात्र जीवन में बोर्ड परीक्षा काफी अहम होती है जिसमे बेहतर करने से आगे के कैरियर को संवारने में मदद मिलती है : राजीव सिंह

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 
शहर के वीर कुँवर सिंह कॉलोनी स्थित न्यू दिल्ली पब्लिक स्कूल के प्रांगण में दसवीं बोर्ड के विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य और उत्साह से भरपूर फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूरे विद्यालय का माहौल जोश, उमंग और भावनाओं से सराबोर नजर आया। समारोह के दौरान स्कूल पहुंचे विद्यार्थियों का स्वागत उनके अध्यापकों व 9वीं कक्षा के छात्रों द्वारा फूलों की वर्षा करके व आरती,  तिलक लगाकर किया गया।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना के साथ शुरू हुआ। स्कूल के प्रधानाध्यापक राजीव सिंह व स्कूल के शिक्षकों द्वारा सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया तत्पश्चात दसवीं के शिक्षकों व विद्यार्थियों द्वारा केक काटा गया। विद्यालय के प्राचार्य राजीव सिंह ने बच्चों को आशीर्वचन देते हुए कहा कि छात्र जीवन में बोर्ड परीक्षा काफी अहम होती है। इसमें बेहतर करने से आगे के कैरियर को संवारने में मदद मिलती है। बचे हुए समय का सदुपयोग करें। आज आप सब को बहुत भारी मन से विदा करना पड़ रहा है, लेकिन खुशी इस बात की है आप सभी इस स्कूल से सुनहरा भविष्य लेकर जा रहे हैं, इन चार दीवारों से परे एक नई दुनिया है, जहां अनुशासन ही आपका पहचान बनेगा, अपने ईमानदारी पूर्वक मेहनत पर भरोसा रखें, आपकी नींव मजबूत है।हमेशा एक अच्छा इंसान बनने का प्रयास करें।अपने सपनों को ऊंची उड़ान दें। विद्यालय परिवार आपके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है।

 

कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों ने कविता पाठ, फैशन शो, नृत्य, संगीत तो प्रस्तुत किया ही साथ ही साथ स्कूल में बिताए हुए पलों और अनुभवों को भी साझा किया। कक्षा नौवीं की छात्रा साक्षी, काजल, अंकित द्वारा मैया यशोदा ,के धुन पर नृत्य प्रस्तुत किया गया तो वही अदिति, सृष्टि के नृत्य ने सबका मन मोह लिया। दसवीं की छात्रा प्रिया, हर्षिता, सुप्रिया, रश्मि के द्वारा सामूहिक नृत्य ने सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। इस विदाई की अगली कड़ी में मिलन निगम द्वारा ‘अभी ना जाओ छोड़ के’ गाना प्रस्तुत किया गया। समारोह को प्रगति देते हुए विद्यालय की हिंदी शिक्षिका संगीता मैम द्वारा बच्चों को उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए यह संदेश दिया गया कि ‘आपने अपनी मेहनत और लगन से स्कूल का नाम रोशन किया है ।मैं आप सभी को जीवन के हर क्षेत्र में सफलता के लिए शुभकामनाएं देती हूं। हमेशा याद रखें की किताबों का ज्ञान ही सब कुछ नहीं बल्कि संस्कार और अच्छे मूल्य जीवन भर काम आते हैं। आप जहां भी जाएं अपनी मेहनत और ईमानदारी से सफलता प्राप्त करें, और हमें गौरवान्वित करें। हम सब आपके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।

कार्यक्रम में उपस्थित शेखर, राकेश, विशाल, रितेश, विनोद, सुमित, अमन, बलराम, रीता, माया, शीला, रोयानी, नीतू, शिवानी, तान्या आदि शिक्षक शिक्षिकाओं ने सभी छात्र छात्राओं को विदा करते समय उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना और उन्हें सफलता का आशीष दिया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button