OTHERS

डीएम ने किसान रजिस्ट्री अभियान को ‘मिशन मोड’ में संचालित करने का दिया निर्देश|

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किसान रजिस्ट्री अभियान की प्रगति की समीक्षा हेतु आयोजित बैठक में दिए गये आवश्यक निर्देश 

न्यूज विजन। बक्सर

शुक्रवार को जिलाधिकारी साहिला की अध्यक्षता में किसान रजिस्ट्री अभियान की प्रगति की समीक्षा हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।  बैठक में अपर समाहर्ता, जिला कृषि पदाधिकारी, दोनों अनुमंडल पदाधिकारी, जिला बंदोबस्त पदाधिकारी (DCLR), सभी प्रखंडों के प्रभारी पदाधिकारी उपस्थित रहे, जबकि सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO), अंचलाधिकारी (CO) एवं सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।

 

डीएम ने किसान रजिस्ट्री एवं e-KYC कार्य को “मिशन मोड” में संचालित करने का निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक पात्र किसान का पंजीकरण प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी प्रखंडों में डोर-टू-डोर अभियान चलाकर किसानों का पंजीकरण कराया जाए। प्रत्येक प्रखंड में तत्काल ब्लॉक स्तरीय मॉनिटरिंग सेल की स्थापना की जाए, जो प्रतिदिन प्रातः 6 बजे से रात्रि 8 बजे तक कार्यों की निगरानी करेगा। जिला स्तर पर कंट्रोल एवं मॉनिटरिंग सेल गठित किया गया है, जो फील्ड स्तर पर कार्यरत कर्मियों द्वारा सामना की जा रही तकनीकी एवं प्रशासनिक समस्याओं का त्वरित समाधान करेगा।

 

सभी किसान रजिस्ट्री कैंप सुबह 7 बजे से शाम 8 बजे तक अनिवार्य रूप से संचालित किए जाएंगे। डीएम ने यह भी निर्देश दिया कि दोनों अनुमंडल पदाधिकारी प्रतिदिन फील्ड का भ्रमण कर अभियान की प्रगति की समीक्षा करेंगे। सभी प्रखंड प्रभारी पदाधिकारी, बीडीओ एवं अंचलाधिकारी को निर्देशित किया गया कि वे स्वयं फील्ड में उपस्थित रहकर सभी कर्मियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रतिदिन शाम को अभियान की समीक्षा की जाएगी तथा कम प्रदर्शन किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। आवश्यकतानुसार जवाबदेही तय करते हुए कार्रवाई की जाएगी।

 

जिला प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि किसान रजिस्ट्री अभियान सुचारु, पारदर्शी एवं समयबद्ध रूप से पूर्ण हो, ताकि किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ निर्बाध रूप से प्राप्त हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button