OTHERS

डीएम ने मलई बराज परियोजना को निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने का दिया निर्देश

उद्वह सिंचाई योजना सहित मलई बराज योजना द्वितीय पुनरीक्षित का निर्माण कार्य के लिए कुल 20495.64 लाख रूपये की मिली है प्रशासनिक स्वीकृति

न्यूज विजन। बक्सर
जिला पदाधिकारी साहिला ने मलई बराज योजना का निरीक्षण किया गया। उन्होंने कहा कि बक्सर जिलान्तर्गत उद्वह सिंचाई योजना सहित मलई बराज योजना द्वितीय पुनरीक्षित का निर्माण कार्य के लिए कुल 20495.64 लाख रूपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई।

 

मौके पर डीएम ने योजना का विस्तृत रूप से जानकारी प्राप्त किया। कार्यपालक अभियंता सिंचाई प्रमंडल के द्वारा बताया गया कि काव नदी में जल संचयन कर लिफ्टिंग के द्वारा भोजपुर कैनाल एवं केसठ 3 डिस्ट्रीब्यूशन जल का निछेद किया जाएगा। साथ ही केसठ 3 डिस्ट्रीब्यूशन में केसठ 4 डिस्ट्रीब्यूशन विभाग द्वारा कराए जाने वाले अर्थ रिमूविंग कार्य की जानकारी दी।

 

डीएम ने मलई बराज परियोजना को निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। जिले के चौंगाई, ब्रह्मपुर, केसठ, नावानगर क्षेत्र के सिंचाई क्षेत्र में किसानों को कठिनाई होती है। सरकार द्वारा इस निर्णय से केसठ-3 वितरणी एवं भोजपुर वितरणी के अंतिम बिंदु तक सिंचाई हेतु पानी उपलब्ध कराया जा सकेगा। जिससे चौंगाई, ब्रह्मपुर, डुमरॉव, केसठ, नावानगर प्रखण्ड क्षेत्र के लगभग 5630 हेक्टेयर भूमि में सिंचाई सुविधा पुर्नस्थापित की जा सकेगी एवं किसानों को लाभ पहुँचेगा।

 

निरीक्षण के क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी, डुमरांव, कार्यपालक अभियंता सिंचाई प्रमंडल नावानगर, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी नावानगर समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button