OTHERS

डीएओ ने फार्मर रजिस्ट्रेशन कार्य में तेजी लाने का दिया निर्देश

न्यूज विजन। बक्सर
बिहार सरकार के निर्देशानुसार जिलेभर में फार्मर रजिस्ट्रेशन के लिए कैंप का आयोजन किया जा रहा है। जिला कृषि पदाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार ने चौसा प्रखंड के बनारपुर पंचायत स्थित पंचायत भवन में आयोजित कैंप का औचक निरीक्षण किया। मौके पर अनुमंडल कृषि पदाधिकारी विकास कुमार, आत्मा के उप परियोजना निदेशक रणधीर कुमार व कृषि समन्वयक शशि भूषण सिंह मौजूद थे।

 

डीएओ ने कहा कि ससमय फार्मर रजिस्ट्रेशन कार्य पूर्ण हो इसके लिए काम में तेजी लाएं। उन्होंने कहा कि यह योजना किसानों के हित में। क्योंकि जिन किसानों का पंजीकरण नहीं होगा वे कृषि विभाग की योजनाओं का नहीं ले सकेंगे।

 

उन्होंने किसानों के बीच फार्मर रजिस्ट्रेशन के लाभ को साझा किया। बताया कि रजिस्ट्रेशन के बाद किसान विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ बिना सत्यापन का ले सकेंगे। न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कृषि उत्पादों की बिक्री में आसानी होगी। फसल नुकसान की स्थिति में वास्तविक क्षति का मुआवजा प्राप्त करने में सुविधा होगी। साथ ही पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ निर्बाध रूप से प्राप्त कर सकेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button