OTHERS

स्व. रंजू खेमका की 15वीं पुण्यतिथि पर खेमका परिवार की अनूठी पहल, 500 जरूरतमंदों को बांटे गए कंबल

स्टेशन रोड स्थित गोयल धर्मशाला में मानवता की मिसाल, कंबल के साथ चाय व फल का भी हुआ वितरण

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 
नगर के स्टेशन रोड स्थित गोयल धर्मशाला में खेमका परिवार की ओर से स्वर्गीय रंजू खेमका की 15वीं पुण्यतिथि के अवसर पर एक सराहनीय सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर शहर के विभिन्न मोहल्लों से आए करीब 500 निर्धन व असहाय लोगों के बीच ठंड से बचाव के लिए कंबल का वितरण किया गया।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ शिव कुमार खेमका व अन्य अतिथियों द्वारा स्वर्गीय रंजू खेमका के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि कड़ाके की ठंड में जरूरतमंदों को कंबल देना मानवता की सच्ची सेवा है। ऐसे आयोजन समाज में आपसी सहयोग और संवेदनशीलता को मजबूत करते हैं। कंबल वितरण के साथ-साथ लाभार्थियों के बीच चाय और फल का भी वितरण किया गया, जिससे ठंड में उन्हें कुछ राहत मिल सके। आयोजन के दौरान पूरा वातावरण सेवा, सहयोग और श्रद्धा से ओतप्रोत रहा।

 

इस सामाजिक कार्यक्रम में रोहतास गोयल, दीपक अग्रवाल, संजय चौधरी, पवन मानसिंहका, अशोक शर्मा, रश्मि देवी, छाया मानसिंहका, रेनू शर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं शहर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने खेमका परिवार की इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। कार्यक्रम के अंत में खेमका परिवार ने भविष्य में भी इसी तरह के सामाजिक कार्यों को जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button